
'हम जो चाय और कॉफी देते हैं उसे नहीं पीना चाहिए', जानिए एयर होस्टेस ने ऐसा क्यों कहा
AajTak
एक एयर होस्टेस ने चेतावनी दी है कि विमान में चाय या कॉफी कभी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने क्यों नहीं करना चाहिए, इसको लेकर उन्होंने काफी घिनौना कारण बताया है.
एक पूर्व एयर होस्टेस ने यात्रियों को विमान में पानी, कॉफी या चाय पीते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की चेतावनी दी है. एयर होस्टेस ने इसके पीछे की जो वजह बताई है. वो काफी भयावह है. अक्सर हवाई यात्रा करने वाले लोग एयर होस्टेस का ये सुझाव जान कांप उठेंगे.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लंबी उड़ानों के दौरान, हाइड्रेटेड रहने के लिए गरमागरम चाय या ठंडा पानी पीना स्वाभाविक है. लेकिन, एक पूर्व केबिन क्रू सदस्य ने चेतावनी दी है कि उड़ान के दौरान इन पेय पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट कैट कमलानी ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है. इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा. वीडियो में उन्होंने इस इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम एयर होस्टेस हवाई जहाज में जो पीने का पानी, चाय और कॉफी देते हैं. इन उत्पादों का सेवन कभी नहीं करना चाहिए.
हमेशा बोतलबंद पानी का इस्तेमाल करें उन्होंने बताया कि किसी भी ऐसे लिक्विड का सेवन न करें जो डिब्बे या बोतल में बंद न हो. खुले पानी या उससे बने चाय या काफी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कैट ने बताया कि इसका कारण यह है कि उन पानी के टैंकों की कभी सफाई नहीं होती और वे बेहद गंदे होते हैं. इसलिए हमेशा प्लेन में बोतलबंद पानी पीना चाहिए.
कैट के अनुसार, विमानों के पानी के टैंकों की सफाई बहुत कम होती है और उनमें अक्सर गंदगी पाई जाती है. यह सुनकर लोगों को शॉक लग सकता है, लेकिन यह सच्चाई है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जानकार केबिन क्रू सदस्य आमतौर पर विमान में मिलने वाली कॉफी या चाय से परहेज करते हैं, क्योंकि दोनों को इन्हीं संदिग्ध टैंकों के पानी से तैयार किया जाता है.
कैट ने कहा कि आप किसी फ्लाइट अटेंडेंट से बात करें और पूछें, हम शायद ही कभी कॉफी या चाय पीते हैं. इसके लिए पानी एक ही पानी की टंकी से आती है.इसलिए जब आप वह कॉफी, चाय या खुला पानी पीते हैं, तो सब उतना ही गंदा होता है. यह बिल्कुल घिनौना है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









