
'हम जंग की दहलीज पर, हिसाब बराबर करना होगा...', कायराना हमलों के बीच भारत को उकसा रहे PAK रक्षा मंत्री
AajTak
ख्वाजा आसिफ और पाकिस्तानी सेना का यह बयानद्वारा कल रात भारत पर बिना किसी उकसावे के हमला करने के बाद आया है. इस हमले में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के कई ठिकानों को निशाना बनाया. उसने भारत में कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने लगभग सभी पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जो बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा सकते थे.
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर उकसाने वाली बयानबाजी की है. एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में आसिफ ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि इस्लामाबाद के पास भारत के साथ पूर्ण युद्ध के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट '365 न्यूज' से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'पिछले चार दिनों में भारत द्वारा अपनाई गई आक्रामक कार्रवाइयों के कारण हमें इस विकल्प (युद्ध) के अलावा कोई अन्य उपलब्ध साधन नहीं दिखता है. हमने तनाव को कम करने की कोशिश की है, लेकिन अब ऐसा होने की संभावना बहुत कम बची है. हमें उन्हें उसी तरह से जवाब देना होगा.'
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि लोगों को इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि युद्ध उनके दरवाजे पर है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि पाकिस्तान की सेना अपने अभियान किस प्रकार चलाएगी. इससे पहले ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की संसद में एक अजीबोगरीब दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने जानबूझकर भारतीय ड्रोन को इंटरसेप्ट नहीं किया, क्योंकि जवाबी कार्रवाई से भारतीय सेना को उनके महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों की लोकेशन पता चल जाती. आसिफ का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है और उन्हें पाकिस्तान एयर डिफेंस सिस्टम की नाकामी का बेशर्मी से बचाव करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'भारत और पाकिस्तान की यात्रा करने से बचें', चीन ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
हम भारत के साथ तनाव कम नहीं करेंगे: पाकिस्तानी सेना
इस बीच, पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सेना भारत के साथ तनाव कम नहीं करेगी. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने सऊदी के सरकारी न्यूज चैनल अल अरेबिया (Al Arabiya) से बातचीत में कहा, 'हम तनाव कम नहीं करेंगे- भारत ने हमारे पक्ष में जो नुकसान पहुंचाया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना चाहिए. अभी तक हम खुद को बचा रहे हैं, लेकिन उन्हें हम अपने हिसाब से जवाब देंगे.'
ख्वाजा आसिफ और पाकिस्तानी सेना का यह बयानद्वारा कल रात भारत पर बिना किसी उकसावे के हमला करने के बाद आया है. इस हमले में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के कई ठिकानों को निशाना बनाया. उसने भारत में कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने लगभग सभी पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जो बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा सकते थे. भारत ने पाकिस्तान की हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाकर उसको करारा जवाब दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









