
'हम खुद आग बुझाएंगे, नेताओं की जरूरत नहीं', जहांगीरपुरी हिंसा के बाद साथ आए हिंदू-मुस्लिम पक्ष
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार की शाम हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी की घटना हुई. उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. भारी हंगामा हुआ और फिर पत्थरबाजी और हथियार भी चले थे.
हनुमान जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद अब माहौल धीरे-धीरे ट्रैक पर आ रहा है. इलाके में शांति बहाल करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोगों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सद्भाव कायम करने के लिए दोनों पक्षों ने मीडिया के कैमरों के सामने एक-दूसरे से हिंसा को लेकर माफी मांगी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुस्लिम पक्ष की ओर से तबरेज़ खान ने कहा, 'हनुमान जयंती की घटना के बाद हम स्तब्ध थे. जहांगीरपुरी में हिंदू-मुसलमान साथ-साथ रहते हैं, वह भाईचारा अब भी हैं. हमने जहांगीरपुरी के हर घर में लोगों से बात की है.'
एक-दूसरे को गले लगा, शांति को बढ़ावा दे रहे हैं... तबरेज़ खान ने कहा,' हम एक दूसरे को गले लगा रहे हैं और शांति को बढ़ावा दे रहे हैं.' इस दौरान तरबेज़ खान ने दिल्ली पुलिस की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस ने अच्छी भूमिका निभाई है. उन्होंने 16 अप्रैल की घटना को बढ़ने नहीं दिया.'
हिंसा के पीछे कौन था? खान ने कहा कि हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा के पीछे कौन था, इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इलाके में अब माहौल बिल्कुल शांतिपूर्ण है. ऐसे में सुरक्षाबलों की तैनाती को कम किया जाना चाहिए.
दंगों ने हमें हिला दिया वहीं, हिंदू पक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंद्रमणि तिवारी ने कहा, 'हम जहांगीरपुरी में हुए सांप्रदायिक दंगों से हिल गए थे. जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक झड़पों का हमारा कोई इतिहास नहीं रहा है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दोनों समुदायों के बीच का अंतर आज यहीं खत्म हो जाता है.
हिंदू करेंगे ताजिया का स्वागत तिवारी ने कहा, जहांगीरपुरी में 'हम पिछले 30-40 साल से साथ रह रहे हैं. हम सब मिलकर आग बुझाएंगे, हमें यहां नेताओं की जरूरत नहीं है. जब ताजिया होंगे तो हिंदू इसका स्वागत करेंगे और मैं अपने मुस्लिम भाइयों से अनुरोध करूंगा कि वे हमारे जुलूसों पर फूल बरसाएं.'

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







