
'हम कुत्ते-बिल्लियों का मांस...', कमला हैरिस से बहस में ट्रंप ने ऐसा क्या कहा कि नाराज हुआ जर्मनी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस के साथ पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में कई ऐसी बातें कह दीं और दावे कर दिए जिस पर अमेरिका ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है. ट्रंप की एक टिप्पणी को लेकर जर्मनी नाराज हो गया है और उसने ट्रंप का मजाक उड़ाया है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ डिबेट में कुछ ऐसा कह दिया कि जर्मनी भड़क गया है. ट्रंप ने दावा किया कि जर्मनी को नवीकरणीय ऊर्जा की तरफ अपने कदम बढ़ाने पर पछतावा है. उन्होंने जर्मनी का उदाहरण देते हुए तर्क दिया कि अमेरिका को इस तरह की नीतियां नहीं अपनानी चाहिए. ट्रंप के इस बयान पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने पलटवार करते हुए ट्रंप का मजाक उड़ाया है.
प्रेसिडेंसियल डिबेट के दौरान ट्रंप ने कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो कहती हैं कि देश की ऊर्जा नीति को और विविध करेंगी जिसमें ग्रीन एनर्जी पर फोकस रहेगा. जर्मनी ने भी ऐसी ही कोशिश की थी लेकिन वो जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता कम करने में असफल रहा था.
ट्रंप ने कहा था, 'जर्मनी ने नवीकरणीय ऊर्जा को लेकर अपनी कोशिश की और एक ही साल में वो पारंपरिक बिजली संयंत्र बनाने पर आ गया.'
ट्रंप के इस बयान को लेकर जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'चाहें आप इसे पसंद करने या ना करें, लेकिन आपको यह बात स्वीकारनी होगी कि जर्मनी का एनर्जी सिस्टम पूरी तरह से काम कर रहा है जिसमें 50% से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है. और एक बात... हम कोयला और परमाणु संयंत्रों को बंद कर रहे हैं - उनका निर्माण नहीं कर रहे हैं. कोयला 2038 तक ग्रिड से बाहर हो जाएगा.'
जर्मन विदेश मंत्रालय ने उड़ाया ट्रंप का मजाक
इसी के साथ ही जर्मन विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के उस बेतुके दावे पर निशाना साधते हुए उनका मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा था कि हैती से अमेरिका आकर बसे अवैध प्रवासी पालतू कुत्तों और बिल्लियों का मांस खा रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









