
'हम एक झूठ में जी रहे हैं..', स्पेस से धरती को देखने के बाद आखिर एस्ट्रोनॉट ने ऐसा क्यों कहा
AajTak
बहुत कम लोग ऐसे खुशनसीब होते हैं, जो धरती को अंतरिक्ष से देखने का मौका पाते हैं. NASA के पूर्व एस्ट्रोनॉट रॉन गैरेन उन्हीं में से एक हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने 178 दिन अंतरिक्ष में बिताए, 71 मिलियन मील की यात्रा की और पृथ्वी के 2,842 चक्कर लगाए. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अंतरिक्ष से धरती को देखा, तो उनकी सोच पूरी तरह बदल गई.
स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान ड्रैगन से भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की पृथ्वी पर वापसी तय हो गई है. नासा और स्पेसएक्स के मिशन क्रू-10 ने उन्हें वापस लाने की पूरी तैयारी कर ली है.पूरी दुनिया की नजरें सुनीता विलियम्स और उनके साथी पर टिकी हैं.
साथ ही, लोगों में अंतरिक्ष से जुड़े रहस्यों को जानने की दिलचस्पी भी बढ़ गई है. खासकर, एक बड़ा सवाल यह है कि जब कोई इंसान अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखता है, तो उसकी सोच कितनी बदल जाती है? क्योंकि अंतरिक्ष से हमारी यह धरती, जहां जिंदगी है, बाकी सितारों और ग्रहों की तरह ही नजर आती है. कुछ ऐसा ही अनुभव एस्ट्रोनॉट रॉन गैरेन ने शेयर किया.
अब 62 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बाद, उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि जब उन्होंने अंतरिक्ष से धरती को देखा, तो एक झकझोर देने वाली सच्चाई का एहसास हुआ. हम सभी एक झूठ में जी रहे हैं.
मिरर न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, NASA के पूर्व एस्ट्रोनॉट रॉन गैरेन उन्हीं में से एक हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने 178 दिन अंतरिक्ष में बिताए, 71 मिलियन मील की यात्रा की और पृथ्वी के 2,842 चक्कर लगाए.
'अंतरिक्ष से धरती देखने पर हुआ ये एहसास'
मिरर न्यूज के मुताबिक, Big Think के एक इवेंट में बातचीत के दौरान रॉन गैरेन ने बताया कि जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से धरती को देखा, तो उन्हें कुछ ऐसा महसूस हुआ, जिससे उनकी सोच ही बदल गई.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









