
'हम एकलव्य की संतान, अंगूठा नहीं...', रामचरितमानस विवाद के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री का नया बयान
AajTak
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. चंद्रशेखर ने कहा कि जिनके पुरखों ने फिरंगियों के साथ मिलकर हमारे देश के गरीबों पर जुल्म ढाए, क्या वह हम पर राज करेंगे? हम एकलव्य की संतान हैं, हम अंगूठा देना नहीं, जवाब देना जानते हैं.
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अपने विवादित बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं. RJD कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल प्रो. चंद्रशेखर ने पिछले दिनों रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले प्रो. चंद्रशेखर ने अब एकलव्य की चर्चा कर सियासी एजेंडा तय करने का प्रयास किया है.
प्रो. चंद्रशेखर ने एकलव्य की चर्चा करते हुए एक ट्वीट किया है. शिक्षामंत्री ने अपने इस ट्वीट में कहा कि जिनके पुरखों ने फिरंगियों के साथ मिलकर हमारे देश के गरीबों पर जुल्म ढाए, क्या वह हम पर राज करेंगे? हम एकलव्य की संतान हैं, हम अंगूठा देना नहीं, बल्कि जवाब देना जानते हैं. हम शहीद जगदेव बाबू की संतान कुर्बानी देना नहीं, कुर्बानी लेना जानते हैं. तैयार रहें चट्टानी एकता से इनकी जड़े हिलानी हैं.
इससे पहले शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने खुले मंच से कहा था कि रामचरितमानस में कई ऐसी बातें हैं, जो समाज को बांटने वाली हैं. प्रो. चंद्रशेखर के इस बयान के बाद बिहार में जो सियासी महाभारत शुरू हुई वो अब उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान और सियासी संग्राम के तौर पर आगे बढ़ रही है.
दरअसल शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रामचारितमानस पर जब विवादित बयान दिया तो उनके विरोधियों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. बीजेपी के अलावे जेडीयू ने भी शिक्षा मंत्री के बयान पर एतराज जताया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक ने इस मामले में शिक्षा मंत्री को नसीहत दी थी, लेकिन उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पूरा समर्थन प्रो. चंद्रशेखर को दिया था. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यहां तक कह डाला कि आरजेडी प्रो. चंद्रशेखर के साथ मजबूती से खड़ी है.
क्या करना चाहते हैं प्रो चंद्रशेखर?
शिक्षा मंत्री के रामचारितमानस पर विवादित बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा शुरू हो गई थी कि प्रो. चंद्रशेखर बिहार में मंडल पार्ट 2 जैसे कोई सियासी प्लान को आगे बढ़ाना चाहते हैं. इस चर्चा को तब और मजबूती मिली, जब उनकी पार्टी के नेता और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विवादित बयान को लेकर कुछ भी नहीं कहा. अब प्रो. चंद्रशेखर एकलव्य वाले ट्वीट के जरिए इस चर्चा पर मुहर लगा रहे हैं. प्रो. चंद्रशेखर अतिपिछड़ों की गोलबंदी और सवर्णों पर निशाना साध रहे हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









