
'हम इस पर कुछ...' भारत-पाकिस्तान संघर्ष में चीन के बने हथियारों के इस्तेमाल पर चीनी सेना ने दिया ये जवाब
AajTak
चीनी रक्षा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चीन इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापक और स्थायी सीजफायर की वकालत की. यह बयान चीनी रक्षा मंत्रालय की पहली प्रेस ब्रीफिंग में आया, जो 7 से 10 मई के भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बाद हुई.
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए गए चीन निर्मित हथियारों के प्रदर्शन पर चीनी सेना ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. गुरुवार को चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल झांग शियाओगांग ने कहा कि वे इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगे. झांग ने भारत द्वारा एक नष्ट न हुई PL-15E मिसाइल को बरामद करने की खबरों को भी हल्के में लिया. यह मिसाइल रडार-निर्देशित और लंबी दूरी की है, जिसे चीन की सबसे उन्नत मिसाइल माना जाता है. झांग ने कहा कि जिस मिसाइल की बात हो रही है, वो एक निर्यात उपकरण है और इसे देश-विदेश में कई रक्षा प्रदर्शनियों में दिखाया जा चुका है.
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर क्या बोला चीन
झांग ने भारत और पाकिस्तान को पड़ोसी देश बताते हुए कहा कि दोनों को शांत और संयम बरतना चाहिए. उन्होंने भारत के उन दावों को भी टाल दिया जिसमें कहा गया था कि संघर्ष के दौरान चीन ने पाकिस्तान को हवाई रक्षा और सैटेलाइट समर्थन दिया लेकिन चीनी हथियारों का प्रदर्शन औसत से कम रहा. झांग ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि दोनों देश शांत रहें और ऐसी कार्रवाई से बचें जिससे स्थिति और जटिल हो.
चीनी रक्षा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चीन इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापक और स्थायी सीजफायर की वकालत की. यह बयान चीनी रक्षा मंत्रालय की पहली प्रेस ब्रीफिंग में आया जो 7 से 10 मई के भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बाद हुई. बता दें कि चीनी रक्षा मंत्रालय हर महीने एक बार प्रेस ब्रीफिंग करता है.
क्या है भारत-पाकिस्तान संघर्ष का पूरा मामला
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे. इसके बाद भारत ने करीब दो हफ्ते बाद 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की. भारत ने पाकिस्तान की इन हरकतों का कड़ा जवाब दिया.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








