
हमेशा 'मुस्कुराते' रहती है यह बच्ची, दुर्लभ बीमारी के कारण हुई वायरल
AajTak
एक बच्ची अपनी स्माइल की वजह से चर्चा में आ गई. लेकिन हकीकत में उसकी मुस्कान एक रेयर कंडीशन की वजह से है. जिसे ऑपरेशन के जरिए कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है.
एक बच्ची अपनी स्माइल की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन उसकी मुस्कुराहट के पीछे की सच्चाई हैरान करने वाली है. दरअसल, बच्ची का जन्म एक रेयर ‘परमानेंट स्माइल’ कंडीशन के साथ हुआ था.
बच्ची का नाम आयला समर मुचा है. दिसबंर 2021 में उसका जन्म हुआ था. आयला के पैरेंट्स उसकी फोटो शेयर करने लगे और उसके ‘परमानेंट स्माइल’ के बारे में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरुक करने लगे. जिसके बाद अब आयला टिकटॉक स्टार बन गई है.
आस्ट्रेलिया के रहनेवाले 21 साल के क्रिस्टीना वर्चर और 20 के ब्लेज मुचा अपनी नई संतान के जन्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे. फिर डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि आयला का मुंह ‘नॉर्मल’ नहीं है.
बच्ची को बाइलैट्रल मैक्रोस्टोमिया (bilateral macrostomia) हो गया था. यह एक बहुत ही रेयर कंडीशन है, जिसमें गर्भ के दौरान बच्चे का मुंह पूरी तरह से डेवलप नहीं होता है.
वर्चर ने कहा- मुझे और ब्लेज को इस कंडीशन के बारे में नहीं पता था, ना ही हम किसी ऐसे बच्चे से मिले थे जिसे मैक्रोस्टोमिया हुआ हो. तो हमारे लिए यह बहुत हैरानी वाली बात थी.
साल 2007 के Cleft Palate-Craniofacial जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में मैक्रोस्टोमिया के 14 केस का जिक्र है. हालांकि, तब से लेकर अब तक मामलों में बढोतरी जरूर हुई होगी. लेकिन अब भी यह कंडीशन रेयर ही है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









