
'हमें यहां से निकालो...', प्लेन में लगी थी आग, अंदर ऐसा था मंजर... सामने आया वीडियो
AajTak
सोचिए, आप आसमान की ऊंचाइयों में हों और तभी अहसास हो कि जिस प्लेन में आप बैठे हैं, वह आग की लपटों में घिर रहा है! अमेरिका की एक एयरलाइन में कुछ ऐसा ही मंजर सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोचिए, प्लेन टेकऑफ के लिए तैयार हो, और अचानक उसमें आग लग जाए! अमेरिका की एक एयरलाइन में ऐसा ही डरावना नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बीते रविवार अमेरिका के जॉर्ज बुश इंटरकॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट (ह्यूस्टन) पर एक बड़ा हादसा टल गया. यूनाइटेड एयरलाइंस का एक विमान न्यूयॉर्क जाने के लिए रनवे पर तैयार था, तभी उसके एक विंग में अचानक आग लग गई.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 104 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स सवार थे. जैसे ही यात्रियों ने पंखों से निकलती आग देखी, प्लेन में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में एक यात्री घबराते हुए चिल्लाते नजर आ रहा है-प्लीज, प्लीज, हमें यहां से बाहर निकालो!
इमरजेंसी स्लाइड से बचाए गए यात्री ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड और जेट ब्रिज की मदद से बाहर निकाला गया. वीडियो में यात्री टारमैक पर खड़े दिख रहे हैं, जबकि रेस्क्यू टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं. राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.
देखें वायरल वीडियो
क्यों लगी आग? अब तक साफ नहीं फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बयान जारी कर कहा कि यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 1382 को टेकऑफ से ठीक पहले ही रोक दिया गया. आग लगने की असली वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








