
'हमें किसने अलग किया...', जब बॉर्डर पर इंडिया की तरफ देखकर बोलने लगीं पाकिस्तानी गर्ल, वीडियो वायरल
AajTak
हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सरहद वह लकीर है, जिसके दोनों तरफ माहौल अक्सर गर्म बना रहता है. सालों से यह सरहद संघर्ष, कूटनीति और अनगिनत कहानियों की गवाह बनी है. पाकिस्तान भले ही भारत से अलग हो गया हो, लेकिन दोनों देशों की जड़ें आज भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं. दोनों मुल्कों में एक जैसी संस्कृति, रिवाज और परंपराओं की झलक साफ देखने को मिलती है.
हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सरहद वह लकीर है, जिसके दोनों तरफ माहौल अक्सर गर्म बना रहता है. सालों से यह सरहद संघर्ष, कूटनीति और अनगिनत कहानियों की गवाह बनी है. पाकिस्तान भले ही भारत से अलग हो गया हो, लेकिन दोनों देशों की जड़ें आज भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं. दोनों मुल्कों में एक जैसी संस्कृति, रिवाज और परंपराओं की झलक साफ देखने को मिलती है.
'हमें किसने अलग किया'
कहीं न कहीं, इसकी कसक पाकिस्तान की आवाम में भी देखने को मिलती है, जो कभी-कभी वीडियो के जरिए सामने आ जाती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी व्लॉगर POK में खड़ी नजर आ रही हैं. सामने नीलम नदी बह रही है. वह कैमरे में POK का नजारा दिखाती हैं और फिर अपने व्लॉग में कहती हैं कि इंडिया मेरे सामने है, बस 5 किलोमीटर की दूरी पर. मुझे यह अहसास हो रहा है कि हमें आखिर किसने अलग किया? किशनगंगा झेलम की एक सहायक नदी है जिसे पाकिस्तान में नीलम नदी कहा जाता है.
देखें वीडियो
'आखिर हमें कौन बांट रहा है'
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में वह लिखती हैं कि मैं इस बारिश में एक घंटे तक बैठी और कश्मीर के इस खूबसूरत नजारे को निहारती रही. आखिर हमें कौन बांट रहा है? यह नदी! आखिर मसला क्या है? आज, महज 5 किलोमीटर की दूरी से हम सीमा के उस पार देख सकते हैं, लेकिन उसे पार नहीं कर सकते.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








