
हमास लीडर की मौत के बाद हिज्बुल्ला का इजरायल पर बड़ा हमला, एक के बाद एक दागीं 62 मिसाइलें
AajTak
हमास लीडर की मौत के बाद हिज्बुल्ला का इजरायल पर बड़ा हमला, एक के बाद एक दागीं 62 मिसाइलें
लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला ने इजरायल पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है. हिज्बुल्ला ने ये हमला हमास लीडर शेख सालेह अल-अरुरी की मौत के जवाब में किया है. दावा है कि हिज्बुल्ला ने इजरायल पर एक के बाद 62 मिसाइलें दागीं हैं.
हमास नेता अल-अरुरी की मौत पिछले हफ्ते बेरूत में हो गई थी. हिज्बुल्ला का कहना है कि इजरायल पर ये हमला हमास नेता की मौत के जवाब में पहली प्रतिक्रिया थी.
हिज्बुल्ला ने ये मिसाइल अटैक उत्तरी इजरायल पर किया है. हिज्बुल्ला ने बयान जारी कर बताया कि 62 अलग तरह-तरह की मिसाइलों से हमला किया है. ये हमला एयर कंट्रोल बेस पर किया गया है.
इजरायल ने भी इस हमले का जवाब दिया है. इजरायली सेना ने दावा किया है कि इस हमले के जवाब में उसने एक टेररिस्ट सेल को टारगेट किया गया है. हालांकि, इजरायली सेना ने इस हमले में किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं दी है.
न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इजरायली वायुसेना मेरोन एयर कंट्रोल पर अपने लड़ाकू विमान नहीं उतार सकी, क्योंकि हिज्बुल्ला के हमलों से रनवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था.
ड्रोन अटैक में मारा गया था हमास लीडर

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







