
'हमारे लोगों का भविष्य और हमारी समृद्धि खतरे में...', इजरायल के साथ संघर्ष के बीच UN जनरल असेंबली में बोला लेबनान
AajTak
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए बुहाबिब ने कहा, "हमारे लोगों का भविष्य और हमारी समृद्धि खतरे में है. यह ऐसी स्थिति है, जिसमें तत्काल आधार पर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की जरूरत है, इससे पहले कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए और इस संकट को रोकना नामुमकिन हो जाए."
लेबनान (Lebanon) के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बुहाबिब ने गुरुवार, 26 सितंबर को इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्ध विराम की बात दोहराई और चेतावनी दी कि उनका देश एक 'ऐसे संकट का सामना कर रहा है, जो उसके अस्तित्व के लिए खतरा है.'
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए बुहाबिब ने कहा, "हमारे लोगों का भविष्य और हमारी समृद्धि खतरे में है. यह ऐसी स्थिति है, जिसमें तत्काल आधार पर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की जरूरत है, इससे पहले कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए और इस संकट को रोकना नामुमकिन हो जाए."
बुहाबिब का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब इजरायल ने गुरुवार को वैश्विक स्तर पर युद्ध विराम के आह्वान को खारिज कर दिया. वाशिंगटन में अपने सबसे बड़े सहयोगी की अवहेलना की और हमले जारी रखे, जिससे लेबनान में सैकड़ों लोग मारे गए और क्षेत्रीय युद्ध की आशंका बढ़ गई.
अमेरिका और फ्रांस की युद्धविराम की कोशिश
इजरायल के रुख के बावजूद, अमेरिका और फ्रांस ने बुधवार को प्रस्तावित 21 दिवसीय तत्काल युद्धविराम की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश की और कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान भी वार्ता जारी रहेगी.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक इजरायली लड़ाकू विमान ने राजधानी बेरूत के किनारों पर हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है. इससे रात भर और गुरुवार को मरने वालों की संख्या 28 हो गई और सोमवार से अब तक 600 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








