
'हमारे रिश्ते यूरोप तय नहीं करेगा...', जयशंकर ने रूस से सस्ता तेल खरीदने पर पश्चिमी देशों को घेरा
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए भारत मध्यस्थ की भूमिका निभाने किए तैयार था. लेकिन भारत का हमेशा से विश्वास था कि उसे इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए खुद से पहल नहीं करनी चाहिए.
यूक्रेन संघर्ष के बाद मिडिल ईस्ट के बड़े तेल उत्पादक देशों ने भारत की तुलना में यूरोपीय देशों को अधिक तरजीह दी. मिडिल ईस्ट के देश अधिक कीमतों पर यूरोप के देशों को तेल बेच रहे थे. लेकिन हम ऐसा करने में सक्षम नहीं थे. ऐसे में भारत को अधिक छूट पर रूस से कच्चा तेल मिल रहा था और हमने उसे खरीदना शुरू किया. विदेश मंत्री जयशंकर ने जर्मनी के एक अखाबर को दिए इंटरव्यू में ये बातें कही.
जयशंकर ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए भारत मध्यस्थ की भूमिका निभाने किए तैयार था. लेकिन भारत का हमेशा से विश्वास था कि उसे इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए खुद से पहल नहीं करनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि भारत उम्मीद नहीं करता कि चीन को लेकर यूरोप की वही राय हो, जो भारत की चीन को लेकर है. इसी तरह यूरोप को भी समझना चाहिए कि रूस को लेकर भारत का वो रुख नहीं हो सकता, जो रूस को लेकर यूरोप का है.
जयशंकर ने कहा कि रूस के साथ भारत के बहुत ही स्थिर और दोस्ताना संबंध हैं और रूस ने कभी भी हमारे हितों को नुकसान नहीं पहुंचाया. जबकि दूसरी तरफ हमारे चीन के साथ राजनैतिक और सैन्य तौर पर अधिक जटिल संबंध हैं.
रूस से कच्चा तेल खरीदना सही फैसला
जयशंकर ने कहा कि रूस से कच्चा तेल खरीदना बिल्कुल सही फैसला है. जब यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ था तो मिडिल ईस्ट के देशों ने यूरोप के देशों को प्राथमिकता दी. क्योंकि यूरोप के देश तेल के लिए अधिक कीमत दे रहे थे. हमारे पास ऐसे में क्या विकल्प था? या तो हमें तेल नहीं मिलता क्योंकि सारा तेल यूरोप के देश खरीद रहे थे या फिर हम अधिक कीमतों पर तेल खरीदते क्योंकि यूरोप पहले से ही बहुत अधिक कीमत पर तेल खरीद रहा था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









