
'हमारे प्लेन में एक घोड़ा है...', पायलट ने मैसेज देकर कराई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
न्यूयॉर्क से बेलजियम जा रही एक फ्लाइट के पायलट ने अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कॉन्टैक्ट किया. पायलट ने कहा कि 'फ्लाइट में एक घोड़ा अपने स्टाल से खुल गया है. इसके बाद फ्लाइट को लैंडिंग से पहले काफी सारा फ्यूल भी गिराना पड़ा.
कई बार फ्लाइट में गड़बड़ी, किसी पैसेंजर की तबियत बिगड़ जाने या फिर यात्रियों के बीच झगड़े लफड़े की स्थिति में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ती है. लेकिन हाल में जिन हालातों में एक फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा वह हैरान करने वाले हैं.
दरअसल, न्यूयॉर्क से बेलजियम के लिए निकले Boeing 747 कार्गो विमान ने अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कॉन्टैक्ट किया. पायलट ने कहा कि 'फ्लाइट में एक घोड़ा अपने स्टाल से खुल गया है और हम उसे नहीं बांध पा रहे हैं. हमें जल्दी वापस लौटना होगा.'
'प्लेन में एक घोड़ा है जो...'
लाइव एटीसी के हाथ लगी रिकॉर्डिंग में पायलट को कहते सुना गया- 'जी सर हम कार्गो प्लेन हैं. हमारे पास प्लेन में एक जानवर है, एक घोड़ा. वह अपने स्टाल से खुल गया है. हमें फ्लाइंग में कोई परेशानी नहीं हो रही लेकिन हम उसे वापस नहीं बांध पा रहे और हमें न्यूयॉर्क वापस लौटना होगा.'
प्लेन में घोड़ा आया कैसे?
पायलट के मैसेज से साफ है ये कोई पैसेंजर प्लेन नहीं बल्कि कार्गो यानी मालवाहक प्लेन था जिसमें घोड़ों को भी ले जाया जाना आम है. इन्हीं में से एक घोड़ा खुल जाने से फ्लाइट में तनाव की स्थिति बन गई थी. FlightRadar24 डेटा से पता चला कि बोस्टन के तट से यू-टर्न लेने को मजबूर होने से पहले विमान 31,000 फीट की ऊंचाई पर था.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










