
'हमारी अखंडता को कमजोर करने वालों को वीजा देने से इनकार करना हमारा अधिकार', कनाडाई रिपोर्ट्स पर भारत का जवाब
AajTak
भारत सरकार ने अपने जवाब में कहा, 'हमने इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं. यह भारत को बदनाम करने के लिए कनाडाई मीडिया द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचनाओं का एक और उदाहरण है. भारतीय वीजा देना हमारा संप्रभु कार्य है और हमें उन लोगों को वीजा देने से इनकार करने का अधिकार है जो हमारी क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करते हैं. इस मामले पर कनाडाई मीडिया में जो रिपोर्ट्स हम देख रहे हैं, वह भारत के संप्रभु मामलों में विदेशी हस्तक्षेप जैसा है.'
भारत और कनाडा के मध्य चल रहे कूटनीतिक विवाद के बीच, एक कनाडाई न्यूज रिपोर्ट ने दावा किया था कि भारत खालिस्तानी समर्थक नागरिकों को वीजा देने से इनकार कर रहा है, जब तक कि वे अलगाववाद के लिए अपने समर्थन की स्पष्ट रूप से निंदा नहीं करते. अब इन रिपोर्ट्स पर भारत ने जवाब दिया है.
भारत सरकार ने अपने जवाब में कहा, 'हमने इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं. यह भारत को बदनाम करने के लिए कनाडाई मीडिया द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचनाओं का एक और उदाहरण है. भारतीय वीजा देना हमारा संप्रभु कार्य है और हमें उन लोगों को वीजा देने से इनकार करने का अधिकार है जो हमारी क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करते हैं. इस मामले पर कनाडाई मीडिया में जो रिपोर्ट्स हम देख रहे हैं, वह भारत के संप्रभु मामलों में विदेशी हस्तक्षेप जैसा है.'
कनाडाई लोगों के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट
मारे गए आतंकवादी हरदीप निज्जर के नेतृत्व वाले गुरुद्वारे के एक सदस्य सहित सिख कनाडाई लोगों के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट की अंतर्निहित विडंबना को लेकर भूराजनीतिक विशेषज्ञों ने तीखी आलोचना की है. एक तरफ, ये खालिस्तानी एक्टिविस्ट भारत के खिलाफ नफरत फैलाते हैं और कांसुलर ऑफिसों को निशाना बनाते हैं, लेकिन वीजा प्रतिबंधों पर नाराजगी जताते हैं.
खालिस्तान समर्थकों ने किया दावा
ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कई खालिस्तान समर्थक कनाडाई लोगों ने दावा किया है कि उनसे खालिस्तान अलगाववाद की निंदा करने वाले पत्रों पर हस्ताक्षर कराए गए थे और वीजा के लिए पूर्व शर्त के रूप में भारत के प्रति उनके सम्मान और निष्ठा की पुष्टि की गई थी. उन्होंने भारत पर अपने विदेशी हस्तक्षेप अभियान के लिए वीजा को एक टूल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








