
'हमारा सिर गर्व से ऊंचा', ईरान पर हमले के बाद इजरायली मीडिया में क्या छपा? ईरान की मीडिया भी पीछे नहीं
AajTak
इजरायल ने शुक्रवार को बदले की कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला कर दिया. इस हमले के बाद दोनों ही देशों की मीडिया में काफी कुछ चल रहा है. इजरायल की मीडिया का कहना है कि ईरान की मीडिया अपने शहर पर हुए हमले को कमतर दिखाने की कोशिश कर रही है.
इजरायल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. हमले में मुख्य तौर पर ईरान के एयरपोर्ट और न्यूक्लियर प्लांट वाले शहर इस्फहान को निशाना बनाया गया है. ईरान ने बीते हफ्ते शनिवार की आधी रात को इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया था जिसके बाद से ही यह डर बना हुआ था कि इजरायल जवाबी कार्रवाई कर सकता है. इजरायल के हमले के बाद गाजा में चल रहे इजरायली युद्ध का स्तर पूरे मध्य-पूर्व में फैलने का खतरा और बढ़ गया है. इस हमले के बाद दोनों देशों की मीडिया की कवरेज भी देखने लायक है.
ईरान के प्रमुख मीडिया आउटलेट्स जहां इजरायली हमले की खबरों को अधिक तवज्जो नहीं दे रहे, वहीं, इजरायली मीडिया का कहना है कि इस्फहान शहर के एयरपोर्ट पर धमाके के बावजूद ईरान की मीडिया वहां सब कुछ सामान्य दिखाने की कोशिश कर रही है. इजरायली मीडिया का कहना है कि यह ईरान का प्रोपेगैंडा है.
इजरायल की मीडिया क्या कह रही?
इजरायल के बड़े अखबार Haaretz ने इजरायली सैन्य सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हमला यह दिखाने के लिए किया गया था कि इजरायल ईरान में कहीं भी हमला कर सकता है. अखबार ने लिखा है कि अभी तक इजरायली हमले से ईरान को हुए नुकसान को लेकर किसी तरह की स्पष्टता नहीं है.
अखबार ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से सांसद टैली गोतलिव के सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए गए एक पोस्ट को प्रकाशित किया है. अखबार ने लिखा, 'शुक्रवार को एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिकुड पार्टी की सांसद टैली गोतलिव ने कहा कि आज सुबह हमारा सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. इजरायल एक मजबूत और स्वतंत्र देश है.'
अखबार ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के बयान को भी जगह दी है जिसमें एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि इस्फहान शहर पर कथित इजरायली हमले से ईरान के परमाणु संयंत्रों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. एजेंसी ने सभी पक्षों से अत्यधिक संयम बरतने की बात कहते हुए कहा कि सैन्य लड़ाइयों में परमाणु संयंत्रों को कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








