
'हमारा कोई अधिकारी व्हाइट हाउस की चौखट पर नहीं गया', ट्रंप के दावे और धमकी पर ईरान का पलटवार
AajTak
संयुक्त राष्ट्र में ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि किसी भी ईरानी अधिकारी ने व्हाइट हाउस के दरवाज़े पर गिड़गिड़ाने की कोशिश नहीं की है. बयान में आगे कहा गया कि ईरान कभी भी दबाव में बातचीत नहीं करता और न ही धमकी के साए में शांति स्वीकार करता है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया था कि ईरान ने बातचीत के लिए हाथ बढ़ाया है. तेहरान ने इस दावे को झूठा बताते हुए खंडन किया और संभावित अमेरिकी हमले पर बदले की चेतावनी दी.
संयुक्त राष्ट्र में ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कोई भी ईरानी अधिकारी व्हाइट हाउस की चौखट पर नहीं गया है, बयान में आगे कहा गया कि ईरान कभी भी दबाव में बातचीत नहीं करता और न ही धमकी के साए में शांति स्वीकार करता है.
ईरान ने ट्रंप की टिप्पणियों को कायरता भरा और झूठा करार दिया और उन्हें एक थका हुआ युद्ध भड़काने वाला बताया. ईरान ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह हर धमकी का जवाब धमकी से देगा और हर कार्रवाई का जवाब उचित प्रतिकार से दिया जाएगा.
बयान में खास तौर पर ट्रंप द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को निशाना बनाने की धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई और कहा गया कि उनके झूठ से ज्यादा घिनौना उनका वह कायरता भरा बयान है, जिसमें उन्होंने हमारे सर्वोच्च नेता को खत्म करने की बात की.
ट्रंप ने दी थी खुली धमकी
ईरान-इजरायल संघर्ष को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार बयान आ रहे हैं. ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त सरेंडर करने को है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर बड़े-बड़े बोल्ड अक्षरों में लिखा- UNCONDITIONAL SURRENDER.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










