
हमले से ईरान में मची तबाही, रो पड़ीं ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी, बोलीं- अब खोने के लिए...
AajTak
अमेरिका और इजरायल का ईरान पर हमला जारी है. ईरान पर मिसाइलें दागी जा रही हैं, जिससे वहां की आम जनता पर भी खतरा मंडरा रहा है. अब ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने ईरान पर हो रहे हमले पर रिएक्ट किया है.
अमेरिका और इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर मिसाइलें दागकर बड़ा हमला कर दिया है. हमले के बाद ईरान में हर तरफ तबाही का मंजर है. ईरान को हमले की आग में जलता देख वहां जन्मीं एक्ट्रेस मंदाना करीमी काफी परेशान और दुखी हैं.
क्यों रोईं मंदाना करीमी?
मंदाना करीमी ईरान की राजधानी तेहरान की रहने वाली हैं. लेकिन बीते कई सालों से वो इंडिया में रह रही हैं. अब ईरान में हो रही बमबारी से वो वहां के लोगों की सेफ्टी को लेकर दुखी हैं. मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोते-बिलखते हुए नजर आ रही हैं. मंदाना रोते हुए अपनी भाषा में कुछ कहते हुए भी दिखाई दे रही हैं.
मंदाना के चेहरे पर दर्द और तकलीफ साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- बहुत ज्यादा दर्द है, बहुत ज्यादा उम्मीद भी है. शायद अब नौरोज़ (ईरानी नया साल) आखिरकार अब अलग होगा. ईरान के लिए दुआ करें.
ईरान पर हुए हमले पर क्या बोलीं मंदाना?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












