
हमले में लीडर खामेनेई की मौत, ईरानी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी, बोली- 47 साल से...
AajTak
बॉलीवुड में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध पर रिएक्ट किया है. उन्होंने ईरान के लीडर खामेनेई की मौत और ईरान की आजादी का जश्न मनाया है. जानें एलनाज ने और क्या-क्या कहा...
मिडल ईस्ट में इस वक्त भयंकर युद्ध जारी है. अमेरिका और इजरायल एक साथ मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर रहे हैं. जवाब में ईरान मिडल ईस्ट में मौजूद अमेरिका के अड्डों पर हमला कर रहा है. इसमें कई मिसाइलें दागी जा रही हैं, जिससे आम जनता की जान पर खतरा मंडरा रहा है. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए हैं, जिससे पूरे देश में राजकीय शोक घोषित किया जा चुका है.
ईरान के लीडर की मौत से क्यों खुश लोग?
खामेनेई की मौत की पुष्टि ईरानी सेना ने की, जिससे सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स सामने आने लगे. ईरान में महिलाएं खुशी से झूमती हुईं नजर आ रही हैं. इसके कई सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं. उनमें से एक बॉलीवुड में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी भी हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए खोमेनेई की मौत से खुश हैं.
एलनाज ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करके इस खबर को सबसे बेहतरीन बताया. उन्होंने लिखा, 'हमारे लिए सबसे अविश्वसनीय न्यूज है. 47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई. खामेनेई मर गया है. भगवान सबसे बड़ा है.' एलनाज ने एक और स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने खामेनेई की मौत वाली खबर शेयर करते हुए 'थैंक्यू' लिखा और खुशी वाले इमोजी भी शेयर किए.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध पर क्या बोलीं एलनाज?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












