
हमने शोभायात्रा पर रोक नहीं लगाई, भाजपा ने फैलाई हिंसा: ममता बनर्जी
AajTak
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा के बाद सियासत में हलचल है. हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा, वे सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं. भाजपा ने इस हिंसा को प्लान करके अंजाम दिया है.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा के बाद सियासत गरमाई हुई है. हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. सीएम ममता ने कहा, रामनवमी का जुलूस रैली नहीं रोकेंगे, लेकिन अगर किसी मुस्लिम के घर हमला हुआ तो एक्शन जरूर लेंगे. बता दें कि हिंसा मामले में 41 लोग गिरफ्तार हुए हैं.
वायरल हो रहे हैं हिंसा के वीडियो
पं. बंगाल में रामनवमी के मौके पर हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर जिले में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी. इसके अलावा इस्लामपुर शहर के डालखोला में भी हिंसा की घटना सामने आई है. हावड़ा के शिबपुर में दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें घर की छतों से कुछ लोग शोभायात्रा पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं. इसके बाद शोभायात्रा में शामिल भीड़ ने भी पत्थर फेंके. भीड़ ने आसपास के वाहनों और दुकानों में आगजनी की. शिबपुर में विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल ने शोभायात्रा निकाली थी.
ममता ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. सीएम ममता ने कहा, वे सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं. उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि रामनवमी का जुलूस रैली नहीं रोकेंगे, लेकिन अगर किसी मुस्लिम के घर हमला हुआ तो एक्शन जरूर लेंगे. ममता ने कहा कि जरूरत पड़ी तो पीएम आवास के बाहर भी धरना दूंगी.
बीजेपी ने हिंसा के लिए बनाया प्लान: सीएम ममता आजतक से बातचीत में सीएम ने कहा कि मैं बीते 72 घंटे से लोगों से जन प्रतिनिधियों से अपील कर रही हूं कि प्लीज शांति बनाए रखें. आप जो भी जुलूस रैली निकालना चाहते हैं, शांति से निकालिए. हमें कोई समस्या नहीं है. इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस हिंसा को प्लान किया. वह पिछले एक महीने से इस पर काम कर रही थी. हिंसा के लिए लोगों को घर के बाहर बुलाया गया था.
41 लोग हुए गिरफ्तार इन सब मामले में 41 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जहां तक बीजेपी का सवाल है तो विपक्ष एकजुट होकर लड़े. विपक्ष साथ आए तो कौन नेता महत्वपूर्ण नहीं हैं. सभी एकजुट होकर लड़ेंगे.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







