
हनुमान मंदिर को हटाने के नोटिस पर उद्धव का BJP पर हमला, बोले- ये कैसा हिंदुत्व है?
AajTak
मुंबई के दादर स्टेशन के बाहर बने 80 साल पुराने हनुमान मंदिर को रेलवे ने अतिक्रमण बताते हुए हटाने का नोटिस जारी किया है. उद्धव ठाकरे ने BJP पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या मंदिर भी अब BJP शासन में सुरक्षित नहीं हैं.
शिवसेना (UBT) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को रेलवे द्वारा दादर स्टेशन के बाहर बने हनुमान मंदिर को अतिक्रमण करार देकर हटाने के नोटिस को लेकर BJP पर जमकर निशाना साधा. उद्धव ने इसे 80 साल पुराने मंदिर को गिराने का 'फतवा' बताते हुए कहा, 'ये कौन सा हिंदुत्व है? BJP के शासन में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं. केंद्र और राज्य सरकार इस मामले में निष्क्रिय हैं.'
क्या है मामला?
रेलवे ने 4 दिसंबर को मंदिर के ट्रस्टी और पुजारी को नोटिस जारी कर इसे 'अतिक्रमण' बताया. रेलवे के अनुसार, यह मंदिर उनकी जमीन पर बिना अनुमति के बनाया गया है. नोटिस में कहा गया कि यह संरचना यात्रियों और वाहनों की आवाजाही में बाधा डाल रही है और दादर स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के काम में भी रुकावट पैदा कर रही है. रेलवे ने मंदिर को हटाने के लिए सात दिन का समय दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
उद्धव का BJP पर वार उद्धव ठाकरे ने BJP के 'एक हैं तो सेफ हैं' नारे पर तंज कसते हुए कहा, 'वे 80 साल पुराने मंदिर को गिराने की कोशिश कर रहे हैं. ये किस प्रकार का हिंदुत्व है?'
शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने X (पूर्व में Twitter) पर लिखा, 'ऐसा लगता है कि BJP हिंदुओं का इस्तेमाल केवल चुनावों के लिए करती है.' उन्होंने कहा, 'मुंबई में 80 साल पुराने हनुमान मंदिर को BJP सरकार के @RailMinIndia (Ministry of Railways) ने तोड़ने का नोटिस दिया है. न तो बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित हैं और न ही महाराष्ट्र में मंदिर, क्योंकि BJP सरकार उन्हें गिराने के लिए नोटिस भेजती है.' उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने इस मुद्दे को लेकर BJP पर हमला करते हुए सवाल उठाया है कि क्या हिंदुत्व का मतलब केवल मंदिर गिराना है?

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








