
हनीमून से लौटकर IAS टीना डाबी ने 15 लाख फैन्स से शेयर की ये खबर!
AajTak
पहले IAS Tina Dabi जयपुर में वित्त विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर कार्यरत थीं. लेकिन अब वो जैसलमेर जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी निभाएंगी. खुद टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी नई पोस्टिंग के बारे में जानकारी दी है. टीना के पति आईएएस Pradeep Gawande की पोस्टिंग उदयपुर में हुई है.
IAS टीना डाबी, पति प्रदीप गवांडे के साथ गोवा में छुट्टियां एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं. इस बीच टीना डाबी ने फैंस के साथ एक खुशखबरी भी साझा की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया है कि उन्हें नई जगह ज्वाइनिंग मिल गई है.
टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'आज जैसलमेर के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट के तौर जॉइन किया.' इसके साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वो दफ्तर में बैठी हैं.
इंस्टाग्राम पर टीना के 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इस खुशखबरी पर फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. कुछ ही मिनट में उनकी पोस्ट को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.
बता दें कि इससे पहले टीना डाबी जयपुर में वित्त (कर) विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर कार्यरत थीं. अब उन्हें जैसलमेर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, उनके पति प्रदीप गवांडे को उदयपुर भेजा गया है. गवांडे को राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमेटड का प्रबंध निदेशक और पेट्रोलियम का निदेशक बनाया गया है.
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने 22 अप्रैल को शादी की थी. शादी के बाद हाल ही में वो गोवा ट्रिप पर गए थे. इस दौरान टीना ने अपने पति प्रदीप के साथ कई फोटोज शेयर कीं. कपल समुद्र किनारे एन्जॉय करते दिखे थे.
इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए टीना डाबी ने कैप्शन में एक रोमांटिक मैसेज भी लिखा था. उन्होंने गोवा ट्रिप की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'लहरों के साथ हम एक हो रहे हैं.' तस्वीरों में टीना और प्रदीप बीच पर और लग्जरी होटल्स में मस्ती करते नजर आए.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










