
हड्डियां तुड़वाईं- 5 लाख KM घूमा, खोया बेटा 24 साल बाद लगा हाथ
AajTak
साल 1997 में चीन के शैनडॉन्ग शहर से एक 2 साल के बच्चे को किडनैप कर लिया गया था जिसके बाद उसके पिता ने चीन के कई हिस्सों में जाकर अपने बेटे को ढूंढने की कोशिश की. 24 साल बाद जब ये शख्स अपने बेटे से मिला तो पूरे देश में ये केस वायरल होने लगा.
साल 1997 में चीन के शैनडॉन्ग शहर से एक 2 साल के बच्चे को किडनैप कर लिया गया था जिसके बाद उसके पिता ने चीन के कई हिस्सों में जाकर अपने बेटे को ढूंढने की कोशिश की. 24 साल बाद जब ये शख्स अपने बेटे से मिला तो पूरे देश में ये केस वायरल होने लगा. ग्युओ गैंगटैंग 24 सालों तक चीन में अपने बेटे को ढूंढता रहा और इस दौरान उन्होंने मोटरसाइकिल से 3 लाख मील (करीब 5 लाख किमी) का सफर तय करने में कामयाब रहा. ये शख्स हमेशा अपने हाथ में दो बैनर लेकर चलता था जिसमें उसके बेटे ग्युओ जिनजेन की तस्वीर होती थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) लगभग ढाई दशकों बाद इस व्यक्ति की अपने बेटे के साथ मुलाकात हुई. ये रियूनियन एक पुलिस स्टेशन के सामने हुआ और बाप-बेटे की इस इमोशनल मुलाकात को चीन के मीडिया में प्रमुखता से दिखाया गया. सोशल मीडिया पर भी ये मुद्दा छाया रहा. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










