
हजारों में सैलरी, करोड़ों में दौलत... छापे से खुला MP के करोड़पति क्लर्क का राज
AajTak
चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्क हीरो केसवानी के घर 85 लाख रूपये नगद जब्त किये जा चुके हैं. इसके अतिरिक्त करोड़ों रूपये मूल्य की ज़मीन और मकान के दस्तावेज जब्त किये गये है. आरोपी के पास लगभग 4 करोड़ रूपये की सम्पत्ति होने से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुये हैं.
मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्क हीरो केसवानी के घर पर इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्लू) की ओर से की गई छापेमारी में अकूत काली कमाई का पता चला है. इतनी दौलत देख जांच करने पहुंचे अफसर भी दंग रह गए. छापेमारी में हीरो केसवानी के घर से करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली है.
हीरो केसवानी के घर से लगभग 85 लाख रूपये नगद जब्त किये जा चुके हैं. इसके अतिरिक्त करोड़ों रूपये मूल्य की ज़मीन और मकान के दस्तावेज जब्त किये गये है. हीरो केसवानी के घर से जमीनों के सौदों के अनुबंध से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किये गये हैं. आरोपी के पास लगभग 4 करोड़ रूपये की सम्पत्ति होने से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुये हैं.
EOW की टीम हीरो केसवानी के तीन मंजिला आलीशान भवन और इसके हर फ्लोर में आलीशान इंटीरियर और सजावट के काम को देखकर आश्चर्य चकित रह गई. घर के हर कमरे में पेनलिंग और वुडवर्क कराया गया है. छत पर आलीशान पेन्ट हाउस बनाया गया है. हीरो केसवानी का बैरागढ़ स्थित यह भवन ही लगभग 1.5 करोड़ रूपये मूल्य का है.
हीरो केसवानी ने बैरागढ़ के आस-पास विकसित हो रही कॉलोनियों में महंगे प्लॉट खरीदे है. हीरो केसवानी ने अधिकांश सम्पत्ति अपनी पत्नी के नाम खरीदी है और कई सम्पत्ति खरीदकर बेची गई है. हीरो केसवानी व उसके परिजनों के बैंक खातों में भी लाखों रूपये जमा पाये गये है. आरोपी की पत्नी के बैंक खाते में लाखों रूपये नगद जमा होना पाया गया.
हीरो केसवानी के घर से लाखों रूपये के सोने के जेवर खरीदी से संबंधित रसीदें बरामद हुई है. आरोपी के घर तीन चार पहिया वाहन और एक एक्टिवा स्कूटर मिला है. बताया जा रहा है कि हीरो केसवानी ने नौकरी की शुरुआत 4 हजार रुपये महीने की सैलरी से की थी और वर्तमान में उसकी सैलरी 50 हजार रुपये महीना है. ऐसे में इतनी काली दौलत ने हर किसी को हैरान कर दिया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








