
स्वास्थ्य सचिव की पत्नी से विवाद पर लेडी डॉक्टर का ट्रांसफर, CM धामी ने रोक लगाई, दिए जांच के आदेश
AajTak
Uttarakhand News: स्वास्थ्य सचिव की पत्नी से विवाद पर लेडी डॉक्टर का ट्रांसफर का मामला सीएम पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गया. सीएम धामी ने महिला डॉक्टर के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है. उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
Uttarakhand News: स्वास्थ्य सचिव की पत्नी से हुए विवाद के बाद दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की सीनियर महिला डॉक्टर का ट्रांसफर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब यह मामला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गया है. उन्होंने लेडी डॉक्टर के इस्तीफे पर रोक लगा दी है. साथ ही मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं.
बता दें कि दून मेडिकल कॉलेज की लेडी डॉक्टर ने अपने ट्रांसफर को गलत ठहराते हुए इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रति मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, दून व अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी भेजी दी थी. हालांकि, सोशल मीडिया पर जब महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग उठी तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका तबादला रुकवा कर मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.
क्या है पूरा मामला
डॉक्टर निधि उनियाल दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में वरिष्ठ फिजिशियन एवं एसोसिएट प्रोफेसर हैं. डॉक्टर निधि उनियाल के अनुसार वह गुरुवार को अस्पताल में ओपीडी में मरीज देख रही थीं. इसी दौरान अस्पताल प्रशासन ने उन्हें स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर पंकज पांडेय की पत्नी को देखने के लिए उनके घर जाने को कहा. मरीजों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने इसमें असमर्थता जताई, लेकिन अधिकारियों ने इसे जरूरी बताया.
इसके बाद डॉक्टर निधि मेडिकल स्टाफ के साथ स्वास्थ्य सचिव के घर पहुंचीं. उन्हें सचिव की पत्नी का ब्लड प्रेशर जांचना था लेकिन ब्लड प्रेशर जांचने की मशीन बाहर कार में छूट गई थी. इस पर डॉक्टर का आरोप है कि सचिव की पत्नी नाराज हो गई और मोबाइल पर बात करते हुए उनके बारे में अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई. फिर डॉक्टर निधि उनियाल स्टाफ के साथ अस्पताल लौट आईं. उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सचिव की पत्नी से माफी मांगने को कहा. उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.
'गलती नहीं, तो माफी क्यों'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







