
स्वाति मालीवाल पर सवाल टाल गए खड़गे, अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने आजतक रिपोर्टर को पीछे खींचा
AajTak
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजतक के रिपोर्टर ने खड़गे से दो सवाल पूछे थे. उन्होंने पूछा था कि इस चुनाव में बीजेपी को आप कितनी सीट जीतते देख रहे हो और कांग्रेस कितनी सीटें जीत पाएगी? इसके साथ ही रिपोर्टर ने दूसरा सवाल स्वाति मालीवाल को लेकर पूछा.
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान खड़गे और अखिलेश यादव से आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली सीएम आवास पर हुई मारपीट के आरोपों को लेकर सवाल किया गया, जिसे दोनों ने टाल दिया.
खड़गे और अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजतक के रिपोर्टर ने खड़गे से दो सवाल पूछे थे. उन्होंने पूछा था कि इस चुनाव में बीजेपी को आप कितनी सीट जीतते देख रहे हो और कांग्रेस कितनी सीटें जीत पाएगी? इसके साथ ही रिपोर्टर ने दूसरा सवाल स्वाति मालीवाल को लेकर पूछा.
रिपोर्टर ने पूछा कि स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट होने के आरोप लगाए हैं. इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? इस पर खड़गे ने कहा, 'आपने जो पहला सवाल पूछा है. मैं उसका जवाब दे दूं. मोदी जी शुरुआत से 400 पार बोलते आ रहे हैं. मैं शर्त लगाकर कह सकता हूं कि वो 200 पार भी नहीं कर सकते. बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए जितने नबंर हमें चाहिए, उससे ज्यादा नंबर हमारे पास आएंगे.' खड़गे ने दूसरे सवाल का कोई जवाब नहीं दिया.
जब आजतक के रिपोर्टर को अखिलेश के सिक्योरिटी ने पीछे खींचा
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आजतक के रिपोर्टर ने अखिलेश यादव से स्वाति मालीवाल की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर सवाल किया. लेकिन अखिलेश साफतौर पर इस सवाल को टालते नजर आए. इस बीच अखिलेश की सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मी ने उन्हें खींचकर पीछे कर दिया.
'हम क्यों आपको अपनी स्ट्रैटेजी बताएं'

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











