
स्वर्ण मंदिर में सादगी के साथ मनाया गया बंदी छोड़ दिवस, इस बार नहीं हुई आतिशबाजी
AajTak
अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने इस बार सिख समुदाय से आतिशबाजी या इलेक्ट्रिक लाइटिंग से परहेज करने का निर्देश दिया था. क्योंकि 'बंदी छोड़ दिवस', इस बार 1 नवंबर को पड़ा था, जिस दिन दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे.
अकाल तख्त साहिब के निर्देशों का पालन करते हुए स्वर्ण मंदिर में 'बंदी छोड़ दिवस' (दिवाली) को काफी सादगी के साथ मनाया गया. वैसे तो 'बंदी छोड़ दिवस' के मौके पर हर साल स्वर्ण मंदिर में आतिशबाजी की जाती थी. लेकिन इस बार स्वर्ण मंदिर में सिर्फ रोशनी की गई और दीये जलाए गए. कोई आतिशबाजी नहीं हुई.
बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर पहुंचे और घी के दीये जलाए. इस मौके पर पूरे स्वर्ण मंदिर परिसर को लाइटों से सजाया गया था. हर साल बंदी छोड़ दिवस पर आतिशबाजी की जाती थी, लेकिन इस बार अकाल तख्त ने सिर्फ दीये और रोशनी के साथ बिना आतिशबाजी के इस दिन को मनाने का निर्देश दिया था.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सिख समुदाय को सिर्फ दीये जलाने के लिए कहा था. उन्होंने सिख समुदाय से आतिशबाजी या इलेक्ट्रिक लाइटिंग से परहेज करने का निर्देश दिया था. इसके पीछे ज्ञानी रघुबीर सिंह तर्क दिया था कि 'बंदी छोड़ दिवस' इस बार 1 नवंबर के दिन पड़ा है, जिस दिन दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे.
जत्थेदार ने कहा था कि इन दंगों के 40 साल बाद भी पूरा सिख समुदाय न्याय का इंतजार कर रहा है. उन्होंने कहा था कि सिख समुदाय को इस बार बंदी छोड़ दिवस के मौके पर आतिशबाजी से परहेज करना चाहिए. गुरु हरगोबिंद सिंह के ग्वालियर किले से रिहा होने के बाद अमृतसर वापसी के उपलक्ष्य में बंदी छोड़ दिवस मनाया जाता है. जत्थेदार ने कहा था कि इस साल केवल हरमंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) और अकाल तख्त पर बिजली की रोशनी की जाएगी, जबकि अन्य गुरुद्वारे और सिख संगत दीये जलाने तक ही सीमित रहेंगे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









