
स्वतंत्रता आंदोलन में ट्राइबल समाज का योगदान भुलाया नहीं जा सकता- PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज का योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने कहा कि वर्षों तक कुछ परिवारों को ही श्रेय देने की राजनीति के कारण भगवान बिरसा मुंडा जैसे नायकों को उचित सम्मान नहीं मिला. पीएम ने सिकिल सेल बीमारी से निपटने के लिए चल रहे राष्ट्रीय अभियान की भी जानकारी दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता यात्रा में आदिवासी समाज की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव भारत की चेतना का हजारों वर्षों से अभिन्न हिस्सा रहा है और जब भी राष्ट्र के सम्मान, स्वाभिमान और स्वराज की बात आई, आदिवासी समुदाय हमेशा सबसे आगे खड़ा रहा.
पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज की वीर गाथाएं और बलिदान राष्ट्रीय इतिहास में वह स्थान नहीं पा सके, जिसके वे वास्तविक हकदार थे. उनका कहा कि वर्षों तक देश में ऐसी राजनीति चली, जिसमें केवल कुछ परिवारों और व्यक्तियों को ही श्रेय दिया गया. इसकी वजह से जनजातीय नायकों के योगदान को नज़रअंदाज़ किया गया.
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने देश के पहले बुलेट ट्रेन स्टेशन का लिया जायजा, सूरत में बिहार के लोगों से भी करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री ने खास तौर पर भगवान बिरसा मुंडा का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में उनके योगदान को वह सम्मान नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस ऐतिहासिक भूल को सुधारा ताकि आने वाली पीढ़ियां जान सकें कि स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समुदाय ने कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
जनजातीय समाज के योगदान को किया जा रहा सम्मानित
प्रधानमंत्री ने कहा, "हम अपने आदिवासी भाइयों-बहनों के त्याग, अनुशासन और समर्पण को कभी नजरअंदाज नहीं कर सकते. यह पहचान उन्हें बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी." उन्होंने बताया कि आज देशभर में जनजातीय समाज के शौर्य और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए कई पहलें चल रही हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








