
स्लीपर नेटवर्क और रिक्रूटमेंट सेल... ATS ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट को पकड़ा, टेरर प्रोपेगैंडा की पूरी कहानी
AajTak
मुंबई में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट को पकड़ा है, जिस पर एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए प्रतिबंधित आतंकी संगठनों का प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप है. जांच में स्लीपर नेटवर्क, ऑनलाइन रिक्रूटमेंट सेल और विदेशी हैंडलर्स से संपर्क जैसे कई गंभीर पहलू सामने आए हैं.
देश में ऑनलाइन कट्टरपंथ और आतंकी संगठनों के डिजिटल नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं. इसी कड़ी में मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने जांच एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है. महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने एक इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है. उस पर सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए आतंकी संगठनों का प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप है.
एटीएस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अयान शेख के रूप में हुई है. उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी लंबे समय से एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम चैनलों पर सक्रिय था, जहां कट्टरपंथी और आतंकी संगठनों से जुड़ा कंटेंट शेयर किया जाता था.
सूत्रों के अनुसार, एटीएस को खुफिया इनपुट मिला था कि कुछ ऑनलाइन ग्रुप्स के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर अट्रैक्ट करने की कोशिश की जा रही है. इन ग्रुप्स में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैसे जैश-ए-मोहम्मद और इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ा कंटेंट शेयर किया जा रहा था.
यह भी पढ़ें: विदेशी फंड से खड़ी की आलीशान बिल्डिंग, उसे आतंकी कैंप बनाने की थी साजिश... छांगुर बाबा को लेकर यूपी एटीएस का बड़ा खुलासा
इसी सूचना के आधार पर एटीएस ने शहर के कुर्ला, गोवंडी और शिवाजी नगर इलाकों में छापेमारी की. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एन्क्रिप्टेड ग्रुप्स के जरिए आतंकी विचारधारा से जुड़ा कंटेंट शेयर करता था. उसके डिवाइस से कई ऑडियो और वीडियो क्लिप भी बरामद हुई हैं, जिनमें मसूद अजहर के भाषण और चरमपंथी प्रचार सामग्री शामिल बताई जा रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






