
स्प्राउट सलाद, ग्रिल्ड चिकन, रागी मिलेट इडली और खीर... अब हेल्दी खाना खाएंगे सांसद, बदल गया पार्लियामेंट कैंटीन का मेन्यू
AajTak
सांसदों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अब पार्लियामेंट की कैंटीन का नया मेन्यू तैयार किया गया है. इसमें शुगर फ्री खाने और मिलेट पर फोकस किया गया है. साथ ही अब हाई प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन सर्व किया जाएगा.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में देशभर के सभी केंद्रीय संस्थानों को हेल्दी डाइट को लेकर गाइडलाइंस दी हैं, जिसके तहत संस्थानों को 'ऑयल और शुगर बोर्ड' लगाने को कहा गया है, जिन पर मील में दिए जा रहे खाने में फैट और शुगर की मात्रा साफ-साफ लिखी होनी चाहिए. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब संसद की कैंटीन के मेन्यू भी बदलाव किया गया है और सांसदों के मील में हेल्दी डाइट पर फोकस किया गया है.
सांसदों के लिए हेल्दी डाइट
संसद की कैंटीन का नया मेन्यू सेहत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें कम कार्बोहाइड्रेट, कम सोडियम और कम कैलोरी वाली डिश शामिल हैं, जो फाइबर और प्रोटीन की हाई क्वालिटी रखती हैं. साथ ही इसमें मिलेट पर फोकस करते हुए ग्लूटेन-फ्री भोजन को शामिल किया गया है, ताकि सभी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फूड दिया जा सके. इस मील में सेब और केला जैसे साबुत फलों को भी रखा गया है.
पार्लियामेंट कैंटीन के मेन्यू में अब जौ और ज्वार का सलाद, गार्डन फ्रेश सलाद, स्प्राउट्स सलाद और छोले चाट को शामिल किया गया है. इसके अलावा सूप में टमाटर सूप और तुलसी शोरबा का सूप, सब्जियों का सूप और चिकन सूप दिया जाएगा. हेल्दी बाइट्स के तहत सांसदों को अब सोया कबाब, रागी मिलेट इडली, ज्वार का उपमा, सब्ज़ पोहा, वेज मिलेट खिचड़ी, मखाना भेल, मूंग दाल और बेसन का चीला सर्व किया जाएगा.
छाछ और सूप भी मिलेगा
डिजर्ट (Desserts) यानी मीठे की बात करें तो कैंटीन में शुगर फ्री मिक्स मिलेट खीर और नॉन-वेजिटेरियंस के लिए ग्रिल्ड चिकन के साथ उबली सब्जियां दी जाएंगी. इसके अलावा ग्रिल्ड फिश के साथ उबली सब्जियां भी मेन्यू में शामिल हैं. पेय पदार्थों (Beverages) में आइस टी, ग्रीन/हर्बल टी, केरला लस्सी, प्लेन छाछ, मसाला छाछ, मसाला सत्तू और आमपन्ना सर्व किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










