
स्पेशल रिपोर्ट: ड्रग्स केस में कितने किरदार, कितने राजदार? क्या है आर्यन-अनन्या का कनेक्शन?
AajTak
कानून की चौखट से जब उम्मीद टूटी तो आज शाहरूख खान अपने बेटे से मिलने ऑर्थर रोड जेल पहुंचे. वही जेल जहां आठ अक्टूबर से आर्यन खान कैद है. शाहरुख और आर्यन की जब मुलाकात हो रही थी तब जेल के 2 गार्ड वहां मौजूद थे. जेल के नियमों के मुताबिक जब शाहरुख और आर्यन की मुलाकात हुई तब दोनों के बीच एक ग्रिल और कांच की दीवार थी और दोनों ने इंटरकॉम पर बात की. पिता को जेल में देखकर आर्यन बेहद भावुक हो गए थे. तो दूसरी ओर एनसीबी अपनी जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है. एनसीबी ने आज 2 घंटे बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से पूछताछ की है. अनन्या पांडे शाम को 4 बजे एनसीबी के दफ्तर पहुंची, और सवा 6 बजे बाहर निकलीं. इतना ही नहीं एनसीबी ने अनन्या पांडे को कल सुबह 11 बजे फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. देखें वीडियो.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











