स्पेनिश एक्टर बनकर की दोस्ती, लड़की ने दिए प्राइवेट फोटो, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग
AajTak
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने युवती से ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी ने सोशल मीडिया पर स्पेनिश एक्टर के नाम पर प्रोफाइल बनाई हुई थी. जिसके बाद उसने लड़की से दोस्ती की. लड़की ने उसे अपने कुछ प्राइवेट फोटो भेजे और उसके बाद युवक ब्लैकमेल कर उससे कैश की डिमांड करने लगा.
दिल्ली पुलिस ने ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया पर स्पेनिश एक्टर के नाम से प्रोफाइल बनाई थी. फिर उसने चांदनी चौक की रहने वाली 25 साल की युवती से दोस्ती कर उसे झांसे में लिया. दोनों में दोस्ती गहरी हो गई फिर युवती ने अपने कुछ प्राइवेट फोटो उसके साथ शेयर कर डाले. फिर युवक ने उन फोटो के जिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर कैश की डिमांड की. पीड़िता ने बिना डरे युवक की दिल्ली क्राइम ब्रांड में शिकायत की. तुरंत ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम बूजर रहमान है और वो बागपत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. आरोपी ने MANU RIOS के नाम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाई हुई थी. आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने आईपी एड्रेस और आरोपी के मोबाइल लोकेशन से उसका पता लगाया फिर फिर 22 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर अपना प्रोफाइल बनाया हुआ था. उसके फॉलोअर्स की संख्या बेहद कम थी. जिसके बाद उसने गूगल से एक स्पेनिश एक्टर की फोटो डाउनलोड किया और फेक आईडी बना डाली.
आरोपी अबूजर रहमान को इंग्लिश भी नहीं आती थी लेकिन महिलाओं से चैट करने के लिए वह गूगल ट्रांसलेट का सहारा लेता था. पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन तीन सिम कार्ड और वह मेमोरी कार्ड भी बरामद कर लिया है जिसमें उसने पीड़ित महिला के फोटो को सेव करके रखा हुआ था.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







