
स्पूतनिक वैक्सीन की टेक्नॉलजी भारत को मुफ्त ट्रांसफर करने को तैयार रूस, वित्तीय मदद भी देगा
AajTak
रूस ने घोषणा करते हुए कहा है कि रूस कोविड वैक्सीन के उत्पादन के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता और टेक्नोलॉजी सपोर्ट फ्री में शेयर करने के लिए तैयार है. रूस ने कहा है कि वो भारत, चीन समेत अन्य सहयोगी देशों को मुफ्त में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने के लिए तैयार है.
एक तरफ सिविल सोसाइटीज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से अपील कर रही हैं कि वे एक 'ग्लोबल वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम' शुरू करें जिसमें वैक्सीन संबंधित टेक्नोलॉजी को शेयर किया जा सके और कंपनियों और सरकारों को वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाए. वहीं अब रूस ने दोबारा से घोषणा करते हुए कहा है कि रूस कोविड वैक्सीन के निर्माण के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता और टेक्नोलॉजी सपोर्ट फ्री में शेयर करने के लिए तैयार है. रूस ने कहा है कि वो भारत, चीन समेत अन्य सहयोगी देशों को मुफ्त में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने के लिए तैयार है. हाल ही में भारत की स्वास्थ्य एजेंसी 'ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने रूस की स्पूतनिक वी कोविड वैक्सीन के भारत में उपयोग किए जाने को अनुमति दी है. इस घोषणा के बाद ही इस वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल सप्लाई की अगुआई कर रही 'रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड(RDIF) एजेंसी ने कहा है कि स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन को अनुमति देने वाला भारत 60वां देश बन चुका है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











