
स्पाइडरमैन वाला स्टाइल! पुलिस के जाल में फंसी चोरी की कार, पलभर में उड़े परखच्चे
AajTak
अमेरिका के लिवोनिया पुलिस डिपार्टमेंट ने गुरुवार सुबह I-96 हाईवे पर चोरी की गई शेवरले क्रूज को रोकने का ड्रामेटिक वीडियो जारी किया है. हाईटेक डिवाइस से कार थामने का यह फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कार चेजिंग के वीडियो आपने कई बार देखे होंगे, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज ने सभी को चौंका दिया. अमेरिका के मिशिगन में पुलिस ने चोरी की कार का पीछा कर उसे रोकने के लिए एक ऐसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
यह घटना अमेरिका के लिवोनिया शहर के I-96 हाईवे की है. यहां पुलिस ने तेज रफ्तार से भाग रही शेवरले क्रूज को रोकने के लिए ग्रैपलर डिवाइस का इस्तेमाल किया. यह डिवाइस पुलिस की गाड़ी के बंपर से जुड़ा होता है और भागती गाड़ी के पिछले पहिये में जाल फेंककर उसे जकड़ लेता है.
एक्सल टूटा, कार थम गई
फुटेज में साफ दिखा कि जैसे ही ग्रैपलर का जाल टायर में फंसा, चालक ने कई बार रिवर्स और एक्सीलेरेटर दबाकर कार छुड़ाने की कोशिश की. लेकिन पकड़ इतनी मजबूत थी कि आखिरकार गाड़ी का पिछला एक्सल टूट गया और कार बीच हाईवे पर थम गई.
कार रुकते ही उसमें हल्की आग लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिया गया. इस दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया. हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ड्राइवर और उसके साथ मौजूद दो यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने कहा कि यह पीछा बेहद खतरनाक साबित हो सकता था, लेकिन इस हाईटेक तकनीक की मदद से किसी भी यात्री या राहगीर को चोट नहीं आई. अधिकारियों का मानना है कि ग्रैपलर जैसी डिवाइस पुलिस और आम नागरिकों की सुरक्षा दोनों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











