
स्पर्म डोनेट कर शख्स बना 1000 बच्चों का 'बाप'! पत्नी रही अनजान
AajTak
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने स्पर्म डोनेशन से पैदा हुए अपने 63 भाई-बहनों को ढूंढ निकाला था. आयुष्मान खुराना की फिल्म विकी डोनर के जरिए भी कई लोगों को स्पर्म डोनेशन के कॉन्सेप्ट के बारे में पता चला था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज से लगभग 8 दशक पहले ही एक शख्स स्पर्म डोनेशन के सहारे 1000 बच्चों को पैदा कर चुका था.
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने स्पर्म डोनेशन से पैदा हुए अपने 63 भाई-बहनों को ढूंढ निकाला था. आयुष्मान खुराना की फिल्म विकी डोनर के जरिए भी कई लोगों को स्पर्म डोनेशन के कॉन्सेप्ट के बारे में पता चला था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज से लगभग 8 दशक पहले ही एक शख्स स्पर्म डोनेशन के सहारे 1000 बच्चों को पैदा कर चुका था. (फोटो क्रेडिट: bertold wiesner) हफिंगटनपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 1940 के दशक के दौरान डॉक्टर बर्टोल्ड वाइजनर ने अपनी पत्नी डॉक्टर मैरी बार्टन के साथ मिलकर एक फर्टीलिटी क्लीनिक खोला था. इस क्लीनिक का नाम बार्टन क्लीनिक था. लंदन में मौजूद इस क्लीनिक को काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा था. (फोटो क्रेडिट: bertold wiesner विकीपिडिया) दरअसल इस क्लीनिक में घोषणा की गई थी कि सिर्फ बेहद बुद्धिमान लोगों को ही इस क्लीनिक में स्पर्म डोनर के रूप में स्वीकार किया जाएगा. इस क्लीनिक में ज्यादातर अपर मिडिल क्लास और अपर क्लास के लोगों को ही डोनर बनाया जाता था. इसके चलते ये क्लीनिक काफी विवादों में था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










