
स्टिंग ऑपरेशन: चंद रुपये के लिए दिल्ली वालों की फूलती सांसों का सौदा
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त प्रदूषण से त्रस्त है. प्रदूषण बच्चे, बड़े और बुजुर्गों को बीमार बना रहा है और ऐसे में आपकी सांसों से खिलवाड़ करने वालों का पर्दाफाश हुआ है. दिल्ली में जब प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए धुआं छोड़ते बस, ट्रकों पर दिल्ली में घुसने पर पाबंदी लगाई गई. उस वक्त भ्रष्टाचार से रंगे हाथों ने दिल्लीवालों की फूलती सांसों का सौदा किया और ग्रैप-4 नियमों की सख्ती के बावजूद दिल्ली में धुआं छोड़ने वाली डीज़ल बसों को चंद रूपए की घूस लेकर दिल्ली में घुसने दिया. देखिए ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











