
स्टेशन से 8 महीने की बच्ची को चुराकर कार से भाग गया चोर, पीछा करती रह गई मां
AajTak
जमशेदपुर के टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर सो रही महिला के पास से किसी ने उसकी 8 महीने की बच्ची को चोरी कर लिया और कार से भाग गया. बच्ची के माता पिता लॉकडाउन लगने के समय से ही स्टेशन के आसपास रहकर गुजारा करते हैं. बच्ची के माता-पिता पुलिस से शिकायत करने पहुंचे. उनका कहना है कि पुलिस ने हमारी शिकायत नहीं दर्ज की है, कल आने को कहा है.
झारखंड में जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के पास से 8 माह की बच्ची को चोरी करने की घटना सामने आई है. यहां गुरुवार देर रात बच्ची को चुरा लिया गया. इसके बाद बच्ची के माता पिता मामले की शिकायत लेकर शुक्रवार को बागबेड़ा पुलिस के पास पहुंचे. उनका कहना है कि अभी शिकायत दर्ज नहीं की गई है. शिकायत के बाद बागबेड़ा पुलिस ने बच्ची को चुराने वाले की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस स्टेशन के आस–पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है.
जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां के पास कोई स्थाई आवास नहीं है. वह स्टेशन के आस–पास भीख मांगकर गुजारा करती है और स्टेशन के पास ही सोती है. गुरुवार रात वह अपनी नौ माह की बच्ची को लेकर सोई हुई थी. जब उसकी नींद खुली तो बच्ची गायब थी.
मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत नहीं दर्ज हुई है. बच्ची के माता पिता आवेदन लेकर रेल थाना तो कभी जिला थाना पहुंचे. उनका कहना है कि शिकायत का आवेदन नहीं लिया गया. आज से एक साल पहले भी रात को एक महिला का बच्चा चुराकर चोर भाग गया था, जो काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला था. एक साल बाद फिर वैसी ही घटना हुई है.
बच्चे के पिता ने कहा- एक कार पहले से स्टार्ट थी, चोर उसी में बैठकर भाग गया
बच्ची के पिता ने कहा कि हम लोग रात को यहां सोए थे. अचानक पत्नी हल्ला करने लगी कि बच्चा ले जा रहा है. हम उठे तो देखा एक आदमी कार की तरफ भाग रहा था. एक कार पहले से स्टार्ट थी, वह उसमें बैठकर फरार हो गया. बच्ची की मां ने कहा कि हम बेटी को लेकर सोए थे. रात करीबन 12 बजे एक आदमी आया और बच्ची को उठाकर भाग गया. हम उठे, उसका पीछा किए, लेकिन वो कार से था, भाग गया. सुबह से शाम हो गया है. कोई पुलिस चाहे वो रेल पुलिस हो या जिला पुलिस, हमारी शिकायत नहीं ली जा रही है. अब इन लोगों ने कल सुबह आने की बात की है.
इस मामले को लेकर जब जिला पुलिस से बात की तो जिला पुलिस बगबेड़ा के अखिलेश मंडल ने कहा कि मामला हमारे एरिया का नहीं है. वहीं GRP के संजय तिवारी ने कहा कि ये केस हमारे क्षेत्र में नहीं आ रहा है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







