
स्टूडेंट और टीचर की ऐसी Love Story, जिसने सबको किया हैरान
AajTak
इस प्रेम कहानी की हैरान कर देने वाली बात ये है कि एक महिला टीचर को अपनी स्टूडेंट(लड़की) से प्यार हो जाता है. ये प्यार इकतरफा नहीं था. दोनों के बीच प्यार कुछ इस कदर परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई. इसके बाद टीचर अपनी स्टूडेंट की मोहब्बत पाने के लिए वो फैसला लिया जिसकी राजस्थान ही नहीं पूरे देश में चर्चा हो रही है.
कोई कहता है प्यार अंधा होता है, किसी के लिए प्यार पागलपन है, किसी के लिए दीवानापन तो किसी के लिए खूबसूरत अहसास. प्यार करने वाले अक्सर हदें तोड़ देते हैं. ये हदें दो देशों, दो समुदायों और दो धर्मों के बीच हो सकती हैं. ऐसी ही प्रेम कहानियां सुर्खियां बनती हैं. एक ऐसी ही प्रेम कहानी है एक टीचर और स्टूडेंट की. जिसने सभी को हैरान कर दिया.
गौरतलब है कि राजस्थान के भरतपुर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला में मीरा फिजिकल टीचर के पद पर हैं. वह डीग की रहने वाली हैं. इसी स्कूल में कल्पना नाम की लड़की पढ़ती थी. कल्पना कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी है.
स्कूल में वैसे तो कल्पना का मीरा से एक टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते से रोज ही मिलना होता था. लेकिन ये मुलाकात प्यार में कब बदल गई दोनों को इसका पता भी नहीं चला. फिजिकल एजुकेशन की टीचर मीरा और कल्पना दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठीं.
मीरा और कल्पना के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. लेकिन ये राह इतनी आसान नहीं थी. दोनों के बीच जेंडर को लेकर अड़चनें आ रही थीं. इसको लेकर मीरा ने साल 2019 में जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया.
जेंडर चेंज होने के बाद अब मीरा की पहचान आरव कुंतल है. दोनों(टीचर और स्टूडेंट) ने 4 नवंबर को अपनी स्टूडेंट कल्पना से शादी रचा ली. इस शादी से दोनों के परिवार बेहद खुश हैं. आरव की चार बड़ी बहनें हैं. सभी की शादी हो गई है.
इस प्रेम कहानी को लेकर आरव कुंतल का कहना है कि मैंने बहुत पहले जेंडर बदलने के बारे में सोचा था. दिसंबर 2019 में मैं पहली सर्जरी कराई थी. कल्पना ने मेरा पूरा साथ दिया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











