
स्टंट करते हुए जले थे विक्की कौशल के पिता शाम कौशल के कान, बोले- वो पल मेरी जान...
AajTak
एक वक्त था जब शाम कौशल फिल्मों में स्टंट भी किया करते थे. उस वक्त का एक डरावना किस्सा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि एक सीन के दौरान उनके कान जल गए थे. इंटरव्यू के दौरान शाम कौशल ने ये भी बताया कि कैसे शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' की शूटिंग उनके लिए स्ट्रेस से भरी थी.
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के पिता शाम कौशल इंडस्ट्री के जाने-माने सीनियर एक्शन डायरेक्टर हैं. अपने नए इंटरव्यू में शाम कौशल ने स्टंट सीन्स को फिल्माने में होने वाले रिस्क और स्ट्रेस को लेकर बात की. उन्होंने ये भी बताया कि कैसे शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के आग वाले सीन के दौरान वो रो पड़े थे.
जब जले शाम कौशल के कान
एक वक्त था जब शाम कौशल फिल्मों में स्टंट भी किया करते थे. उस वक्त का एक डरावना किस्सा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि एक सीन के दौरान उनके कान जल गए थे. शाम कौशल ने कोमल नहाटा संग बातचीत में कहा, 'मैं एक स्टंट कर रहा था जिसमें मेरी पूरी बॉडी में आग लगी हुई थी और मुझे भागकर जाना था और स्विमिंग पूल में कूदना था. जब तक मैं स्विमिंग पूल तक पहुंचा, मैं आग की गर्माहट को महसूस करने लगा था. मेरे कान जल गए थे तो मैंने अपने मार्क, जहां से मुझे कूदना था उससे पहले ही पूल में कूद गया था. मैं अपने ऊपर आग की लपटे देख सकता था.'
इंटरव्यू के दौरान शाम कौशल से पूछा गया कि क्या एक्शन डायरेक्टर बनने के बाद उनके सामने ऐसा वाकया हुआ है. इसपर उन्होंने दो मौके की बात की. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' और मणि रत्नम की 'रावण' की शूटिंग उनके लिये काफी स्ट्रेस से भरी थी.
शाहरुख की फिल्म को लेकर कहा ये
'ओम शांति ओम' के बारे में बात करते हुए शाम कौशल ने कहा, 'ओम शांति ओम में एक सीन में फिल्म के सेट पर आग लग जाती है. उस सीन को फिल्माने के वक्त एक्टर्स सेट पर थे, वहां तीन कैमरा लगे थे और मेरी टीम के 60 लोग भी अंदर थे. हमें आग लगाने और फिर उसे बुझाने के टाइम को लेकर काफी सतर्क रहना था क्योंकि एक सेकेंड भी इधर-उधर होना खतरनाक हो सकता था. यही वो पल होते हैं जो आपकी जान ले लेते हैं और आपको लगता है कि आपको हार्ट अटैक आने वाला है. मैं काफी बार रोया था.'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










