
स्टंटबाजों के लिए दिल्ली पुलिस का Meme मैसेज वायरल, लोग बोले- गजब की क्रिएटिविटी
AajTak
दिल्ली पुलिस का हालिया पोस्ट मजेदार है इसमें उसने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें गूगल के सर्च बॉक्स में लिखा है - How to do wheelie? और नतीजों में गूगल ने लिखा है- Did you mean How to land up in hospital?
सोशल मीडिया पर अक्सर खासा एक्टिव रहने वाली दिल्ली पुलिस मजेदार पोस्ट की मदद से दिल्ली वालों के लिए अहम मैसेज शेयर करती रहती है. इसमें कई बार मीम तो कई बार मजेदार वीडियो शामिल होते हैं. दिल्ली पुलिस का ताजा ट्विटर पोस्ट भी कुछ ऐसा ही है जिसमें मजे में बड़ा संदेश दिया गया है.
पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें गूगल के सर्च बॉक्स में लिखा है - How to do wheelie? और नतीजों में गूगल ने लिखा है- Did you mean How to land up in hospital?.
बता दें कि wheelie एक प्रकार का बाइक स्टंट होता है जिसमें अगले या पिछले पहिये को हवा में उठाकर बाइक को चलाते हैं. पोस्ट के कैप्शन में पुलिस ने लिखा है- 'पहियों के नीचे रखें और सेफ्टी वाइब्स को ऊपर. सुरक्षा ही हर चालक के लिए सबसे महत्वपूर्ण है #RoadSafety #DelhiPoliceCares.'
पोस्ट को चार हजार से अधिक बार देखा गया और यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इसपर अपनी राय शेयर कीं. एक यूजर ने लिखा, "दिल्ली पुलिस को लगता है कि उनके पास बहुत अच्छा ह्यूमर है! हाँ, उनके पास है." एक अन्य ने लिखा "बहुत बढ़िया."
पहले भी दिल्ली पुलिस ने किए मजेदार पोस्ट
ये कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस ने मजाकिया अंदाज में कोई पोस्ट किया हो. पहले भी कई मौकों पर ऐसा होता रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










