
‘स्क्रैप पॉलिसी से 40% सस्ते होंगे वाहन’, लोकसभा में बोले नितिन गडकरी
AajTak
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में ‘वाहन स्क्रैप नीति’ को लेकर बयान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस नीति से प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ वाहनों की लागत 40% तक कम करने में मदद मिलेगी.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में ‘वाहन स्क्रैप नीति’ को लेकर बयान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस नीति से प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ वाहनों की लागत 40% तक कम करने में मदद मिलेगी. ‘रिसाइकल से घटेगी लागत’ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि स्क्रैप नीति से देश में स्क्रैपिंग सेंटर बनेंगे. इससे दुनिया के उन छोटे देशों से स्क्रैप के लिए वाहनों को भारत लाया जाएगा जहां इसके लिए सुविधा नहीं हैं. इससे देश में एल्युमीनियम, तांबा और रबर की रिसाइकिलिंग को बढ़ावा मिलेगा और वाहन कंपनियों को रिसाइकिलिंग से कच्चा माल प्राप्त होगा, जिससे वाहनों की लागत 40% तक सस्ती हो जाएगी.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











