
स्कूल से निकाला तो 10वीं के छात्र ने दे दी जान! परिजन बोले- बैग में सिगरेट मिली थी, दादा-दादी ने प्रबंधन से माफी तक मांगी थी फिर भी...
AajTak
कोटा में10वीं के छात्र भावेश की आत्महत्या का मामला सोचने पर मजबूर करने वाला है. परिजनों के अनुसार, किसी सहपाठी ने उसके बैग में सिगरेट रख दी थी, जिसके बाद स्कूल ने उसे निष्कासित कर दिया था. कई बार माफी मांगने के बावजूद उसे वापस नहीं लिया गया. इस पर स्कूल ने भी प्रतिक्रिया दी है.
कोटा में कल रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रहने वाले 10वीं के छात्र भावेश ने घर की तीसरी मंजिल (छत) से कूदकर अपनी जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि स्कूल से निकाले जाने के कारण भावेश डिप्रेशन में आ गया था, जिससे उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. परिजनों के मुताबिक, किसी सहपाठी ने उसके बैग में सिगरेट रख दी थी, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे निष्कासित कर दिया. परिजनों ने स्कूल से कई बार माफी मांगी, उसे वापस लेने का अनुरोध किया, लेकिन प्रबंधन तैयार नहीं हुआ. भावेश खेलकूद में भी अच्छा था, लेकिन उसे खेल में भी हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया था.
जानकारी के मुताबिक भावेश तलवंडी स्थित डीएवी स्कूल का छात्र था. बुधवार रात अपने तीन मंजिला मकान की छत से कूदकर उसने अपनी जान दे दी. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुरुवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया है. इस दौरान परिजनों ने विरोध जताते हुए मांग की कि स्कूल प्रबंधन आकर बातचीत करे. पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को परिजनों को सौंप दिया. छात्र के दादा, रिटायर्ड एएसआई राधेश्याम ने प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है.
दादा-दादी ने स्कूल के सामने हाथ जोड़े फिर भी छात्र को नहीं मिली एंट्री
मृतक छात्र भावेश के पिता रविंद्र वर्मा ने बताया कि वो जोधपुर रूरल में सीएचसी में असिस्टेंट रेडियोग्राफर हैं. भावेश के साथ उसके दादा-दादी बुधवार को फिर से स्कूल पहुंचे. दादी ने स्कूल प्रिंसिपल के सामने हाथ जोड़े, भावेश और दादा-दादी ने माफी मांगी, दोबारा किसी तरह की गलती नहीं होने की बात कही लेकिन स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चे को एंट्री देने से इनकार कर दिया था.
इसके बाद भावेश और दादा-दादी घर आ गए. रात करीब 8 बजे भावेश मकान की छत पर गया और नीचे कूद गया. हमने उसे तलाश किया तो वह कहीं नहीं मिला, फिर छत पर जाकर पीछे की तरफ देखा तो वह नीचे गिरा हुआ नजर आया. कराटे में इतने मेडल लाता था मेरा बेटा, इस स्कूल ने उसे इतने मेडल दिए फिर आज मेरा बेटा गलत कैसे हो गया.
घरवालों की शिकायत पर जांच करेगी पुलिस

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










