
स्कूल में हुई 8वीं क्लास के छात्र की मौत, खेलते-खेलते गिरा फिर उठा नहीं
AajTak
Greater Noida: जूनियर हाई स्कूल में खेलते समय अचानक से रोहित नाम के छात्र को चक्कर आ गए और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा. साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना तुरंत ही प्रिंसिपल और टीचर्स को दी. दौड़े-दौड़े मैदान में पहुंचे टीचर्स ने 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले रोहित को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर डॉक्टर्स ने छात्र को मृत घोषित कर दिया.
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 8वीं क्लास के छात्र की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सोमवार दोपहर छात्र अपने स्कूल में खेलते समय अचानक से गिर पड़ा था. बेहोशी की हालत में छात्र को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना से पूरे स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही रही है.
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में 15 मई यानी सोमवार को यह घटना हुई. दरअसल, जलपुरा गांव के जूनियर हाई स्कूल में खेलते समय अचानक से रोहित नाम के छात्र को चक्कर आ गए और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा. साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना तुरंत ही प्रिंसिपल और टीचर्स को दी.
दौड़े-दौड़े मैदान में पहुंचे टीचर्स ने 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले रोहित को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर डॉक्टर्स ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पूरे स्कूल और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
ये भी पढ़ें: डांस करते हुए जमीन पर गिरा 19 साल का युवक, हो गई मौत, Video
हालांकि, परिवार की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है. शुरुआती जांच में पुलिस भी हार्ट अटैक से मौत होने की बात कह रही है. पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्चे की मौत किस कारण हुई.
फोन पर ज्यादा जानकारी देते हुए Ecotech-3 थाना प्रभारी ने बताया, सोमवार दोपहर के समय पुलिस को सूचना दी गई थी कि जलपुरा गांव के जूनियर हाई स्कूल में 8वीं का छात्र रोहित खेलते समय अचानक से गिर गया. जिसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.






