
'स्कूल फीस बिल पर क्या छुपा रही दिल्ली की BJP सरकार?' AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने पूछे सवाल
AajTak
सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के बनने के तुरंत बाद दिल्ली के लगभग सभी निजी स्कूलों ने मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी है. अभिभावकों द्वारा कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक एक भी स्कूल ने फीस वापसी नहीं की है.
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा उबाल पर है और अब इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने इस मामले को लेकर सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर तीखा हमला किया है और निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है.
पूर्व विधायक और आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, "चार इंजन की भाजपा सरकार ने चार महीने में दिल्ली की मिडिल क्लास को जून की गर्मी में सड़कों पर ला दिया है."
यह भी पढ़ें: 'महिला सम्मान योजना, स्कूल फीस... 100 दिन में रेखा गुप्ता सरकार ने बोले सौ झूठ', AAP का आरोप
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जो नया ऑर्डिनेंस (बिल) लाने जा रही है, वह अभिभावकों के हितों की बजाय प्राइवेट स्कूल मालिकों के हितों को संरक्षण देता है. उन्होंने एक्स पर लिखी पोस्ट में लिखा, “अब अभिभावक सरकार से कह रहे हैं- सरकार थोड़ा दिल दिखाओ, अब तो अपना बिल दिखाओ.”
आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि इस प्रस्तावित कानून से सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेगी, जिससे हर साल बिना रोकटोक के फीस बढ़ोतरी होती रहेगी.
यह भी पढ़ें: स्कूल फीस और खत्म हो गया रिश्ता... लखनऊ में नाबालिग ने गला दबाकर की दादी की हत्या

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







