
स्कूल टीचर को रास्ते में रोककर रॉड से पीटा, फिर जिंदा जला दिया, मौत
AajTak
जिले के मालेगांव तहसील के बोरगांव की जिला परिषद स्कूल में कार्यरत शिक्षक दिलीप सोनू ने आज सुबह 10 बजे के करीब अपनी मोटरसाइकिल पर स्कूल जा रहे थे. उसी वक्त उनके साथ यह घटना हुई.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक सनसनी खेज वारदात हुई, जिसमे हत्यारों ने एक शिक्षक को बीच रास्ते पीटने के बाद जिंदा जला दिया. जिले के मालेगांव तहसील के बोरगांव की जिला परिषद स्कूल में कार्यरत शिक्षक दिलीप सोनू ने आज सुबह 10 बजे के करीब अपनी मोटरसाइकिल पर स्कूल जा रहे थे.
तभी बीच रास्ते अज्ञात आरोपी ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और उन्हें लोहे की रॉड से पीटा, जिससे शिक्षक जमीन पर गिरकर घायल हो गए. अज्ञात आरोपी ने घायल शिक्षक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फरार हो गया. घायल शिक्षक को वाशिम शहर इलाज के लिए भेजा गया, जहां शिक्षक की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही जुल्का पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे, घटनास्थल पर फोरेंसिक की टीम भी बुलाई गई. जउल्का पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थानेदार प्रदीप राठौर ने कहा कि आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब हमे सूचना मिली कि जिला परिषद स्कूल के शिक्षक दिलीप धोंडू सोनुने अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल सुकवाई और उन्हें लोहे की रॉड से पीटने के बाद उन्हें जला दिया, इलाज के लिए उन्हें वाशिम शहर के सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां उनकी मौत हो गई, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










