
स्कूल खोलने पर क्या है सरकार का मूड, पढ़ाई को लेकर क्यों चिंतित हैं अभिभावक?
AajTak
दिल्ली में लॉकडाउन लगाना चाहिए या नहीं. इसपर DDMA एक अहम बैठक करने जा रहा है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट (DDMA), दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे अलर्ट को लागू करने के बारे में विचार करेगा. उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में, DDMA की वर्चुअल मीटिंग की जाएगी. राजधानी में स्कूल दोबारा खुलने वाले हैं. इसके अलावा कई तरह की पाबंदियां भी हटाई जा सकती हैं. कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए ये कदम उठाए जा सकते हैं. पिछले 10 दिनों में कोरोना के केस लगातार घटे हैं. राजधानी में दो हफ्तों के दौरान ऐक्टिव कोविड-19 केस में 50 फीसदी तक की कमी आई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











