
स्कूटी में छिपा बैठा था खतरनाक सांप, ऐसे पकड़कर किया बंद; देखें VIDEO
Zee News
स्कूटी में फंसे सांप का ये वीडियो IAF ऑफिसर ने शेयर किया था और बताया था कि सांप को पकड़ने के ये तरीका गलत है.
नई दिल्ली: आप कहीं जाने के लिए अपनी बाइक या स्कूटी निकालते हैं तभी आपके सामने उसमें से एक खतरनाक सांप आ जाए तो आप क्या करेंगे? ऐसी स्थिति में कोई भी घबरा ही जाएगा. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक स्कूटी में से एक सांप को निकाला जा रहा है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. Such guests during rains are common... But uncommon is the method used to rescue it. Never ever try this इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन अभी बारिश के मौसम में वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक आदमी की स्कूटी में सांप फंस गया गया है, जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है. इस दौरान सांप उस पर हमला भी करने की कोशिश करता है. काफी मशक्कत के बाद सांप पर काबू पाया जाता है और उसे एक प्लास्टिक के कंटेनर में बंद कर लिया जाता है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










