
सौरभ हत्याकांड: लाश को सूटकेट में भर कर ठिकाने लगाना चाहते थे मुस्कान-साहिल, फिर इसलिए किया ड्रम का इस्तेमाल
AajTak
सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम को सौरभ के घर से एक ऐसा सूटकेस भी मिला, जिसमें खून के धब्बे लगे हुए थे. ऐसे में शक है कि शायद मुस्कान और साहिल ने सौरभ का कत्ल करने के बाद पहले उसकी लाश को सूटकेस में ठूंसने की कोशिश की थी, लेकिन शायद इस कोशिश में नाकाम होने के बाद उन्होंने सौरभ की लाश को ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया.
Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मेरठ की मुस्कान और उसका ब्वॉयफ्रेंड साहिल, सौरभ मर्डर केस में सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं लेकिन आए दिन दोनों की करतूतों का कच्छा चिट्ठा सामने आ रहा है. अब पता चला है कि मुस्कान और साहिल पहले सौरभ की लाश को एक सूटकेट में भर कर ठिकाने लगाने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन इसमें नाकाम होने के बाद उन्होंने ड्रम वाला आइडिया आजमाया था. मेरठ पुलिस को सौरभ के घर से कई दूसरे सबूतों के साथ एक खून लगा सूटकेस भी बरामद हुआ है, जिसके बाद ये शक पैदा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, अपने पति सौरभ का कत्ल करने के बाद मुस्कान ने ब्वॉयफ्रेंड साहिल से हिमाचल प्रदेश में जाकर एक मंदिर में शादी कर ली थी. और यहीं उन्होंने नशे में धुत्त होकर कई दिनों तक जबरदस्त मस्ती की थी. अब शक है कि मुस्कान साहिल से प्रेग्नेंट है, जिसके चलते जेल प्रशासन मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट करवा सकता है. इस बीच मु्स्कान और साहिल की जो नई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, उससे पता चलता है कि उन्हें सौरभ के कत्ल का रत्ती भर भी अफसोस नहीं है बल्कि इन तस्वीरों में कत्ल के बाद वो नशे में धुत्त होकर मस्ती करते दिख रहे हैं.
अब आपको बताते हैं कि मेरठ पुलिस की जांच में क्या नया अपडेट है. मेरठ पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर सौरभ के उस किराये के मकान की जांच की, जहां सौरभ की हत्या की गई थी. पुलिस ने कत्ल वाली जगह यानी सीन ऑफ क्राइम को पहले ही सील कर दिया था. जिसके बाद अब उस कमरे की और बारीकी से फॉरेंसिक जांच की गई. पुलिस ने घर की दरो-दीवार के साथ-साथ कमरे में रखे अलग-अलग सामानों की जांच की और कई तरह के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए इकट्ठा किए.
सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम को सौरभ के घर से एक ऐसा सूटकेस भी मिला, जिसमें खून के धब्बे लगे हुए थे. ऐसे में शक है कि शायद मुस्कान और साहिल ने सौरभ का कत्ल करने के बाद पहले उसकी लाश को सूटकेस में ठूंसने की कोशिश की थी, लेकिन शायद इस कोशिश में नाकाम होने के बाद उन्होंने सौरभ की लाश को ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया. उन्हें यकीन था कि ये राज कभी बाहर नहीं आएगा, लेकिन ड्रम से आती बदबू और खुद मुस्कान के कबूलनामे से कहानी सामने आ गई. पुलिस की टीम ने सौरभ के घर से तकिया, चादर, बर्तन समेत और भी कई चीजें जब्त की हैं. इसके अलावा खून के धब्बों से भी नमूने इकट्ठा किए हैं.
अब बात मुस्कान और साहिल की उन तस्वीरों और वीडियोज की, जो उन्होंने हिमाचल दौरे के दौरान क्लिक और शूट किए थे. उन तस्वीरों और वीडियोज में एक कसोल का वीडियो भी है, जिसमें मुस्कान और साहिल दोनों नशे में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों किसी सार्वजनिक जगह पर लड़खड़ाते हुए डांस कर रहे हैं. मुस्कान डांस करते हुए बार-बार साहिल के गले लग रही है और तो और एक बार डांस करती हुई मुस्कान नीचे जमीन पर गिर जाती है, जिसे बाद में साहिल बाकी लोगों की मदद से किसी तरह ऊपर उठाता हुआ दिख रहा है.
उधर, मेरठ जेल में अब साहिल बदला बदला सा नजर आ रहा है. असल में जेल प्रशासन ने उसके लंबे बाल और सिर पर मौजूद जूड़ा कटवा दिया है. जेल की नियमावली के मुताबिक किसी कैदी को जरूरत से ज्यादा लंबे बाल रखने की इजाजत नहीं है. हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि साहिल खुद भी अब अपने लंबे बाल कटवा देना चाहता था. और उसकी इच्छा के मुताबिक उसके बाल बिल्कुल छोटे कर दिए गए हैं. बुधवार को साहिल की नानी उससे मिलने मेरठ जेल पहुंची थी. जहां उन्होंने कहा कि उन्हें अपने नाती से ज्यादा सौरभ का अफसोस है, जिसका मुस्कान और साहिल ने कत्ल कर दिया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







