
सोसाइटी में अचानक अटकी लिफ्ट... 15 मिनट तक लोग रहे फंसे, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
AajTak
गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में स्थित एक सोसाइटी में एक हादसा हो गया. यहां लिफ्ट से जाते समय कई लोग उसके अंदर फंस गए, बीच में ही लिफ्ट बंद हो गई. करीब 15 मिनट तक लिफ्ट के अंदर सभी लोग फंसे रहे. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. लिफ्ट बीच में ही अटकी हुई थी, काफी मशक्कत के बाद सभी का रेस्क्यू किया गया. देखें ये वीडियो.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











