
सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप का खेल, अश्लील वीडियो बना वसूलती थीं लाखों रुपये
Zee News
सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए लोगों को अपने प्रेम के जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और ठगी करने वाले एक हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है. अक्सर देखा गया है कि महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल किया जाता है पर यहां पर मामला जरा उल्टा है. एक गैंग की महिलाओं ने शहर के नामी लोगों को हनीट्रैप (Honeytrap) में फंसाकर उनका वीडिया बना, ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले. अब ये महिलाएं अपने साथियों के साथ पुलिस की गिरफ्त में हैं. हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए लोगों को अपने प्रेम के जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और ठगी करने वाले एक हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गैंग से जुड़ी दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से पुलिस की वर्दी (Police Dress) बरामद की गई है. सरोजनी नगर इलाके से इन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए लोग फर्जी दरोगा और सिपाही बनकर लोगों को धमकाते थे और जेल भेजने की धमकी देते थे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










